
बल्लभगढ़: फरीदाबाद की बल्लभगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा (Parag Shamra) के भाई ने नामाकंन के दस्तावेज छीनने को लेकर पूर्व विधायक शारदा राठौर के भाई के खिलाफ बल्लभगढ़ सिटी थाने में शिकायत दी है। बृहस्पतिवार को पराग शर्मा अपने भाई वैभव शर्मा और समर्थकों के साथ जब नामाकंन भरने जा रही थी तो सचिवालय के पास कुछ युवकों ने उनके भाई के साथ मारपीट करके नामाकंन के दस्तावेज छीन लिए थे। वैभव शर्मा ने पुलिस (Faridabad Police) को दी शिकायत में कहा कि एसडीएम आफिस के पास उनसे पूर्व विधायक के भाई ने दस्तावेज छीने थे। इस दौरान शारदा राठौर भी वह गाड़ी में बैठी हुई थी। शारदा के भाई ने 20 लोगों के साथ मिलकर उनको मारपीट करके घायल भी कर दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
दोनों पक्षों में हुआ था झगड़ा
बता दें कांग्रेस प्रत्याशी गुरुवार को जब अपना नामांकन भरने के लिए निर्वाचन एवं पंजीयन कार्यालय परिसर पहुंची तो गेट पर खड़े तीन-चार युवक उनके भाई के हाथ में से कागजों को लूट ले गए।
NEWS SOURCE Credit : jagran
