Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Assembly Elections 2024: दुष्यंत चौटाला ने किए कई बड़े ऐलान, दुपहिया वाहन टैक्स फ्री, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

Haryana Assembly Elections 2024: दुष्यंत चौटाला ने किए कई बड़े ऐलान, दुपहिया वाहन टैक्स फ्री, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

faridabadnews24By faridabadnews24September 15, 2024No Comments2 Mins Read
Haryana Assembly Elections 2024: Dushyant Chautala made many big announcements, two-wheelers tax free, 50 percent reservation for women
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इस कड़ी में मतदाताओं को रिझाने लिए राजनीतिक दलों की ओर से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जींद में शनिवार को जेजेपी नेता और उचाना से उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने मतदातोँ को रिझाने के लिए कई घोषणाएं कीं। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा पत्र 17 या 18 सितंबर को जारी किया जाएगा।

दोपहिया वाहन टैक्स फ्री
दुष्यंत चौटाला ने जींद में अपनी पार्टी के चुनाव दफ्तर के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर दोपहिया वाहनों को टैक्स मुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम युवाओं और मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है, जो आमतौर पर दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं।

महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में 50% आरक्षण
उन्होंने बताया कि अगर हमारी सरकार आती है तो महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर की स्थिति को सुधारने के लिए पार्टी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान इन वर्करों से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी ने फैसला लिया है कि सरकार के गठन के बाद इन्हें प्रतिमाह 21 हजार रुपए दिए जाएंगे।

सहकारी संस्थानों में महिलाओं को 33% आरक्षण
दुष्यंत चौटाला ने सहकारी क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी विशेष योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा कि विटा बूथ जैसे सहकारी संस्थानों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग ए और बी को उनकी नौकरियों में बराबरी का स्थान देने की भी योजना है। उन्होंने कहा, “पार्टी में नामांकन और स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मैं सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि जींद विधानसभा का प्रत्येक प्रत्याशी चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर वोट मांग रहा है।”

NEWS SOURCE Credit : indiatv

50 percent reservation for women faridabadnews faridabadnews24 Haryana Assembly Elections 2024 Haryana Assembly Elections 2024: Dushyant Chautala made many big announcements two-wheelers tax free
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.