Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Delhi Mohalla Bus: सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 100 मोहल्ला बसें, दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

Delhi Mohalla Bus: सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 100 मोहल्ला बसें, दिल्लीवासियों का सफर होगा आसान

faridabadnews24By faridabadnews24September 15, 2024No Comments2 Mins Read
Delhi Mohalla Bus: 100 Mohalla buses will soon run on the roads, travel of Delhiites will become easier
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Mohalla Bus: दिल्ली सरकार की बहु प्रतीक्षित मोहल्ला बस (Mohalla Buses) सेवा इसी माह से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के जेल से बाहर आ जाने से सरकार उद्घाटन की तारीख तय कर रही है। माना जा रहा है कि नौ मीटर लम्बी एसी इलेक्ट्रिक बसें इसी माह के आखिरी सप्ताह से दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि 100 मोहल्ला बसों के साथ इस सेवा की शुरूआत 15 सितंबर से होने वाली थी, लेकिन अब यह इस महीने के आखिर में शुरू होगी। इन बसों को कुशक नाला व गाजीपुर डिपो में रखा गया है। मोहल्ला बसों के चलने से फर्स्ट माइल व लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सरकार ने 2025 तक 2,180 एसी मोहल्ला बसों को चलाने की योजना बनाई है।

मोहल्ला बसों के लिए रूट तैयार

अभी पीएमआई कंपनी की 9 मीटर लम्बी इलेक्ट्रिक बसें सरकार को मिलनी शुरू हुई हैं। अगले महीने से जेबीएम कंपनी की भी बसें आनी शुरू हो जाएंगी। मोहल्ला बसों के लिए रूट तैयार कर लिया गया है। इन बसों को 10-10 किमी के दायरे में चलाने की योजना है। जिन इलाकों में 12 मीटर लम्बी बसें नहीं पहुंच पाती हैं, वहां भी मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी। ये बसें लोगों को घर के पास से बस टर्मिनलों, मेट्रो स्टेशनों व मुख्य सड़कों तक आवागमन को सुगम बनाएंगी। मोहल्ला बसों में 23 यात्री सीटें और 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है।

फुल चार्ज होने पर 120-130 किमी चलेगी बस

बस एक बार फुल चार्ज होने पर 120-130 किमी चल सकेगी। इन बसों में 25 प्रतिशत सीटें (6 सीटें) गुलाबी हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित, महिलाओं को इन बसों में भी किराया नहीं लगेगा। मोहल्ला बसों में किराया दिल्ली सरकार की 12 मीटर लंबी एसी बसों के समान ही होगा। मोहल्ला बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए 16 डिपो तैयार किए जा रहे हैं।

NEWS SOURCE Credit : jagran

Delhi Mohalla Bus Delhi Mohalla Bus: 100 Mohalla buses will soon run on the roads faridabadnews faridabadnews24 travel of Delhiites will become easier
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.