Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर करेंगे : लखन सिंगला

फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर करेंगे : लखन सिंगला

faridabadnews24By faridabadnews24September 15, 2024No Comments2 Mins Read
The proper development of Faridabad region will be done by taking along 36 communities: Lakhan Singla
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के चुनाव को उस समय बड़ी राजनैतिक ताकत मिल गई, जब नहरपार क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया और लखन सिंगला को अपना समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान श्री चंद गौतम, मंडल महामंत्री ओल्ड मंडी भाजपा, कमल सौरोत, विस्तारक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा, रिषी गुप्ता मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, बाबूलाल पांचाल, संजीव मास्टर, अध्यक्ष बिहारी जन मंच, सतीश गिरी, धर्मपाल सिंह, अजय चौधरी प्रधान झंडु कालोनी, अमर चौधरी, मनीषा भाटी, शांति केंद्र प्रमुख भाजपा आदि ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान करते हुए एक स्वर में कहा कि लखन सिंगला सही मायनों में फरीदाबाद क्षेत्र के सच्चे जनसेवक है, जो वर्षाे से जनता के सुख-दुख में अपनी भागेदारी निभाते आ रहे है और सभी वर्गाे के हितों की आवाज समय-समय पर सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते है इसलिए अबकि बार जनता उन्हें विधायक बनाकर चंडीगढ़ भेजने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है और भाजपा हाईकमान ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो पांच सालों तक लोगों के बीच में बिल्कुल नहीं रहा, इसलिए अब वह कांग्रेस में शामिल लखन कुमार सिंगला को विजयी बनाने में जुट गए है।

कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आज जो व्यक्ति मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ रहे है, उन्हें आने वाले समय में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सभी छत्तीस बिरादरियों को साथ लेकर फरीदाबाद का समुचित विकास करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। श्री सिंगला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उम्मीदवार बदलने से भाजपा का असली चेहरा नही बदल सकता, जनता भाजपा सरकार में हुई ज्यादतियों को भूली नहीं है और अब वह किसी प्रकार के झूठे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है और इस बार हरियाणा से भाजपा सरकार को चलता कर चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी, जिसके बाद सही मायनों में फरीदाबाद को उसका खोया हुआ स्वरुप लौटाया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 The proper development of Faridabad region will be done by taking along 36 communities: Lakhan Singla
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.