Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी ने एनआईटी विधानसभा में किया तूफानी दौरा

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी ने एनआईटी विधानसभा में किया तूफानी दौरा

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2024No Comments3 Mins Read

Faridabad: Congress candidate made a whirlwind tour of NIT assembly constituency

फरीदाबाद: रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड और डबुआ थाना के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। तथा अपने जनसम्पर्क अभियान को गति देते हुए तूफानी दौरा किया। जिसके तहत वह सेक्टर 56, जवाहर काॅलोनी, पर्वतीय काॅलोनी, संजय काॅलोनी, डबुआ रोड, जीवन नगर, खेड़ी गुजरान, गांव धौज, डबुआ काॅलोनी, डबुआ-पाली रोड, राजेन्द्र चौक आदि स्थानों पर पहुंचे। जहां पहुंचने पर लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही नीरज शर्मा को जीत का आशीर्वाद दिया।

डबुआ कॉलोनी में कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि विकास कार्य करने के लिए नीयत और नीति होनी चाहिए। लेकिन भाजपा के पास दोनों ही नहीं हैं। भाजपा केवल भ्रष्टाचार करना और विकास कार्यों में अड़ंगा लगाना जानती है। इनकी कलई जनता के सामने खुल चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ रही है। जिससे एक बार फिर विकास का पहिया तेज गति से चलेगा। इसके साथ ही एनआईटी क्षेत्र की दशा बदलने को लेकर काम किया जाएगा।

श्री शर्मा ने कहा कि वह किसी पाॅश सेक्टर में नहीं रहते। बल्कि अपनी एनआईटी की जनता के बीच काॅलोनी में रहते हैं। उन्हें मालूम है कि लोगों को क्या समस्याएं हैं और इनका सामाधान कैसे होगा। उन्होंने कहा कि जब काॅलोनियों में लोगों के घर पानी नहीं आता। तो उनके घर भी नहीं आता। इसी तरह काॅलोनी के लोगों को सीवर जाम का सामना करना पड़ता है। तो उन्हें भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि काॅलोनियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने 28 करोड़ की फाइल बनवाई। जिसे मंजूर करने की बजाय भ्रष्ट भाजपा सरकार दबा कर बैठ गई। इस बीच काॅलोनी की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। भाजपा का काम विकास करना नहीं। बल्कि लोगों को परेशान करना है। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है। जिसके बाद एनआईटी विधानसभा की काॅलोनियों में एक बार फिर विकास का दौर शुरु होगा। जिसके तहत सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निवर्तमान पार्षद महेंद्र सरपंच, नरेंद्र टोनी, एस्कार्ट कर्मचारी नेता सचिन शर्मा व राजपाल डांगी, गुरुद्वारा प्रधान सुरेन्द्र सिंह, पंकज शर्मा, देशराज शर्मा, ब्बन अली प्रधान, चतुर्वेदी शर्मा, पप्पू भड़ाना, गोपाल कृष्ण वशिष्ठ, वीरेंद्र डागर, राजन सैनी, डाॅ. वी कुमार, सत्य नारायण शर्मा , राजू सैनी, अजय सोमवंशी, दयाल नंबरदार, संजीव सैनी, ओमप्रकाश मास्टर, युवक शर्मा, राजकुमार तिवारी, माया, मुक्ता, मान सिंह, पवन, सुभाष, विकास, जगदीश पहलवान, मनीष त्यागी, इन्द्र, संदीप, राजपाल डांगी, कमल पाराशर, लाल बहादुर, नीरज आहूजा, अंजू, शीला देवी, मिलन, आरपी शर्मा, राजेश नागर, सीए अमित, कुलदीप, कुंदन, रामेश्वर वर्मा, रमेश, हरबाग सिंह, बूटा सिंह, श्यामवीर, गंगा प्रसाद, राजपाल दहिया आदि मौजूद रहे।

Faridabad: Congress candidate made a whirlwind tour of NIT assembly constituency faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.