Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जनता के विश्वास और समर्थन की होगी जीत: नीरज शर्मा

जनता के विश्वास और समर्थन की होगी जीत: नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2024No Comments3 Mins Read

Public trust and support will win: Neeraj Sharma

फरीदाबाद: भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता हरियाणा में कांग्रेस सरकार चाहती है। लोगों ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का पूरा मन बना लिया है। कुछ ऐसा ही नजारा एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के जवाहर काॅलोनी स्थित निवास पर देखने को मिला। जहां लोग उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे। सेक्टर 52, संजय काॅलोनी के निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा आमजन की आशाओं पर खरा नहीं उतर सकी। उन्हें अब केवल कांग्रेस से ही आस है। जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।

एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को समर्थन देने वालों में मुख्य रुप से एडवोकेट आरपी सिंह, संतोष ठाकुर, राकेश लाठर, राहुल सिंह, तेज प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। जिन्होंने एक स्वर में कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले नीरज शर्मा के लिए वह एनआईटी में रह रहे अपने-अपने परिचितों से वोट की अपील करेंगे। तथा उन्हें जिताने में पूरा सहयोग करेंगे। लोगों ने कहा कि हमारे पास एक ऐसा नेता है, जो भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ता रहा। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, जिससे एनआईटी में भी विकास कार्य होंगे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलना शुरु होंगी।

जन कल्याण सेवा समिति ने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को दिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष विपिन बिहारी ने कहा कि हमारी काॅलोनियों में विकास कांग्रेस कार्याकाल ङमें पंडित शिवचरण लाल शर्मा के समय में ही हुए थे। भाजपा के दस साल के कार्यकाल में विकास करना तो दूर। ये लोग सीवरेज को भी साफ नहीं कर सके। जब कि नगर निगम सहित प्रदेश और देश में पूर्ण बहुमत की सरकार थी। इन्होंने जनता को कभी फैमली आईडी तो कभी प्रॅपर्टी आईडी के नाम पर परेशान किया। लोग भाजपा के शासन से तंग आ चुके हैं। इसलिए इस बार हमारी कॉलोनी के लोगों ने पूरी तरह मन बना लिए की कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को अपनी वोट डालनी है और अपने सभी दोस्तों की वोट भी नीरज शर्मा को डलवानी है। मजदूर नेता अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा के दस साल के कार्यकाल में मजदूरों के वेतन में कोई बढ़तरी नहीं हुई। जबकि महंगाई कई गुना बढ़ गई। ऐसी भ्रष्ट सरकार को हटाना है और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को जीताना है।

इस मौके पर डीआर विश्वकर्मा, अनिल यादव, बंसीलाल यादव, सुखराम गुप्ता, वीरेन्द्र शाह, वशिष्ठ कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे । सभी के समर्थन पर एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोगों के विश्वास और समर्थन की जीत है। तथा वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

faridabadnews faridabadnews24 Public trust and support will win: Neeraj Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.