Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 400 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के हैं मालिक, कौन हैं हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशी? सावित्री जिंदल तक को छोड़ दिया पीछे

400 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के हैं मालिक, कौन हैं हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशी? सावित्री जिंदल तक को छोड़ दिया पीछे

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2024No Comments2 Mins Read
Who is the richest candidate of Haryana, who owns property worth more than 400 crores? He left even Savitri Jindal behind
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका था। इस दौरान कई नेताओं ने अपना नामांकन वापस लिया है। 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। बता दें कि नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसके हिसाब से इस बार हरियाणा में सबसे अमीर उम्मीदवार पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं। कैप्टन अभिमन्यु के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 417 करोड़ की संपत्ति है।

सबसे अमीर प्रत्याशी हैं कैप्टन अभिमन्यु

नारनौंद विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर खड़े 56 वर्षीय कैप्टन अभिमन्यु ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 369.03 करोड़ रुपये बताई है। वहीं, उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति 47.96 करोड़ रुपये बताई है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1.1 लाख की नकदी, 251 करोड़ के बांड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश की भी जानकारी दी है। पूर्व वित्त मंत्री के पास 21.53 लाख रुपये के सोने और अन्य कीमती सामान भी हैं।

सावित्री जिंदल के पास कितनी संपत्ति है?

हरियाणा में सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल हैं, जबकि सबसे अमीर महिला प्रत्याशियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। सावित्री जिंदल के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 270 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 190 करोड़ चल और 80 करोड़ अचल संपत्ति की जानकारी दी गई है। बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास के पास कुल 3.74 करोड़ की चल संपत्ति और 7.29 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास 3.74 करोड़ की चल और 11.99 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी और महिला पहलवान विनेश फोगाट के पास दो करोड़ अचल और 11 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है।

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Who is the richest candidate of Haryana who owns property worth more than 400 crores? He left even Savitri Jindal behind
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.