Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बडखल क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी, वोट रुपी ताकत से मुझे जिता दो : धनेश अदलक्खा

बडखल क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी, वोट रुपी ताकत से मुझे जिता दो : धनेश अदलक्खा

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2024No Comments2 Mins Read
La responsabilidad del desarrollo del área de Badkhal será mía, hazme ganar con el poder de los votos: Dhanesh Adlakkha
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बडखल: बडखल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने कहा है कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है, पिछले दस सालों में भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए है, देश व प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार बनी, जिन्होंने छत्तीस बिरादरी के हितों के लिए कार्य किया। अगर आप लोग चाहते हो कि बडखल सहित समूचे हरियाणा में विकास का यह पहिया ऐसे ही घूमता रहे तो आने वाली पांच अक्टूबर को कमल के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा को मजबूत करने का काम करें। श्री अदलक्खा आज अपने चुनावी अभियान के तहत एक नंबर बी ब्लाक में विजय रामलीला कमेटी, ब्लाक बी, सी ब्लाक आदि में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर धनेश अदलक्खा का फूल मालाओं के द्वारा स्वागत कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए धनेश अदलक्खा ने कहा कि बडखल क्षेत्र हमारा परिवार है और मैं एक लायक बेटे की तरह इस क्षेत्र की सेवा करूंगा। लोगों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कोर कसर बाकि नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनका पार्षद कार्यकाल भी देखा रहा है, जनता की समस्याओं में कोताही वह कतई बर्दाश्त नहीं करते, जब तक बडखल क्षेत्र के विकास की बात होगी, तो वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि जनता की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। धनेश अदलक्खा ने कहा कि मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं और पार्टी ने मुझे टिकट देकर बडखल क्षेत्र की सेवा के लिए भेजा है, आप मुझे जिताकर विधानसभा भेज जो, बडखल क्षेत्र को सबसे सुंदर विधानसभा बनाना मेरी जिम्मेवारी होगी।

वहीं एनआईटी नंबर तीन में भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। श्री अदलक्खा ने सभी को पार्टी का पटका पहनाया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा वह सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से विजयश्री का आर्शीवाद लिया।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 hazme ganar con el poder de los votos: Dhanesh Adlakkha La responsabilidad del desarrollo del área de Badkhal será mía
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.