Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विकास करवाना मेरा एकमात्र लक्ष्य एनआईटी क्षेत्र का समुचित : नगेंद्र भड़ाना

विकास करवाना मेरा एकमात्र लक्ष्य एनआईटी क्षेत्र का समुचित : नगेंद्र भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2024No Comments3 Mins Read
My only goal is to develop the NIT area properly: Nagendra Bhadana
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र से बसपा-इनेलो के संयुक्त उम्मीदवार नगेंद्र भड़ाना के समर्थन में गांव पाली की सरदारी द्वारा आयोजित जनसमर्थन सभा देखते ही देखते एक विशाल जनसभा में बदल गई। इस विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण परिवेश का जनसमूह उमड़ा पड़ा। आलम यह था कि हजारों की संख्या में लोग जनसभा के पंडाल में अंदर बैठे हुए थे और उससे ज्यादा हजारों की संख्या में ही लोग जनसभा स्थल के बाहर खड़े हुए थे। इस जनसभा में एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र के गांवों के मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पार्षद, ब्लाक समिति के मेम्बरों, नगर निगम के निवर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षदों सहित विभिन्न गांवों के पंच व नंबरदार भी भारी संख्या में मौजूद थे।

इस अवसर पर महापंचायत में परिवर्तन इस जनसभा में सभी छत्तीस बिरादरी ने एक स्वर से सर्व सम्मति से नगेंद्र भड़ाना को अपना समर्थन देने का ऐलान किया और मंच से कहा कि अब नगेंद्र भड़ाना का चुनाव इस जनसमर्थन महापंचायत में उपस्थित छत्तीस बिरादरी लड़ेगी और नगेंद्र भड़ाना को दोबारा से हरियाणा विधानसभा में भेजने का काम करेगी। उक्त जनसमर्थन महापंचायत में आने वाले नगेंद्र भड़ाना के समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था, सभी समर्थन ढोल नगाडे व झंडे-बैनरों के साथ नारे लगाते हुए उत्साह के साथ भारी संख्या में पहुंचे।

इस दौरान एनआईटी 86 से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रवासी समाज के नेता संतोष यादव व सतीश चंदीला ने नगेंद्र भड़ाना को अपना खुला समर्थन देते हुए उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करने की घोषणा की वहीं नगर निगम के वार्ड नंबर-6 के नितर्वमान पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल व वार्ड नंबर-5 की निवर्तमान पार्षद ललित यादव ने भाजपा छोड़ नगेंद्र भड़ाना का अपना समर्थन देने हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी मंच से नगेंद्र भड़ाना को खुला समर्थन देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि एनआईटी क्षेत्र की छत्तीस बिरादरी नगेंद्र भड़ाना का चुनाव लड़ेगी और उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी। जनसभा में सभी गांवों के मौजूद सरपंच, पूर्व सरपंच, ब्लाक समिति मेम्बर, पूर्व जिला पार्षद भारी संख्या में छत्तीस बिरादरी के लोग मौजूद थे। इस मौके पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने कहा है कि वह पिछले करीब 20 सालों से एक लायक बेटे की तरह क्षेत्र की सेवा में समर्पित है। पिछले पांच सालों के दौरान विधायक न होने के बावजूद भाजपा सरकार के साथ मिलकर उन्होंने एक जनप्रतिनिधि की तरह क्षेत्र में हरसंभव विकास कार्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन उनकी असली टिकट एनआईटी 86 की जनता है और जनता जनार्दन अपना आर्शीवाद देकर उन्हें इस बार भारी मतों से विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजने का काम करेगी।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 My only goal is to develop the NIT area properly: Nagendra Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.