Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा की भाजपा सरकार ने जमकर लूटपाट की है पिछले 10 वर्षों के दौरान : पराग शर्मा

हरियाणा की भाजपा सरकार ने जमकर लूटपाट की है पिछले 10 वर्षों के दौरान : पराग शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2024No Comments2 Mins Read
Haryana's BJP government has looted a lot during the last 10 years: Parag Sharma
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा ने अपने चुनाव जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की सुभाष कॉलोनी में स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों का जबरदस्त जनसमर्थन प्राप्त हुआ और हजारों लोगों ने पराग शर्मा और कांग्रेस पार्टी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार ने जमकर लूटपाट की है। कभी नालियां और गलियों के नाम पर तो कभी सिटी पार्क के नाम पर जमकर लूटपाट की है। यही नहीं नगर निगम में भी कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। नई सड़के तो बनती रहीं, लेकिन जगह-जगह बार-बार टूटती रहीं, जिसका नतीजा यह रहा कि थोड़ी सी बारिश होने पर ही इन श्नव निर्मितश् सड़कों पर पानी बेहिसाब भर जाता है। इस परेशानी से शहर का कोई भी भाग अछूता नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष सुभाष कॉलोनी के लोगों ने अपनी शिकायतें करते हुए कहा कि गलियों और सड़कों पर पानी का लगातार जलभराव होने के कारण भयंकर गंदगी फैली हुई है, जिससे बेशुमार मच्छर फैल चुके हैं। गलियों और नालियों में गंदा पानी होने की वजह से, पीने के पानी वाली पाइपलाइन में लीक होने के कारण उसमें मिल जाता है, जिससे उन्हें गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। इसके कारण बच्चों सहित काफी लोगों के पेट में गड़बड़ी की शिकायत लगातार मिल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं।

श्रीमती पराग शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी को वोट देकर भरोसा जताएं ताकि ईमानदार और पारदर्शी सरकार बन सके और क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे किए जा सकें। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद ये भ्रष्टाचारी जेल में होंगे और जनता की समस्याओं को तत्परता से और गंभीरता से समाधान किया जाएगा और इन भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : jantakiaawaznews

faridabadnews faridabadnews24 Haryana's BJP government has looted a lot during the last 10 years: Parag Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.