Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एकतरफा समर्थन फत्तूपुरा में भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को

एकतरफा समर्थन फत्तूपुरा में भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2024No Comments2 Mins Read

One sided support to BJP candidate Rajesh Nagar in Fattupura

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को गांव फत्तूपुरा में एकतरफा समर्थन प्राप्त हुआ है। यहां लोगों ने कहा कि नागर ने पिछले दस साल पूरे क्षेत्र की जमकर सेवा की है जिसका फल उन्हें जोरदार जीत से देंगे। यहां फत्तूपुरा पहुंचने पर गांव की सरदारी ने राजेश नागर का पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नागर ने सभी का आभार जताकर पांच अक्तूबर को वोट देने की अपील की। नागर ने कहा कि आज हरियाणा में हमारी सरकार बनते देखकर दूसरे दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम आपके सहयोग से हरियाणा में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं लेकिन विपक्ष आपको झूठे और आईटी सेल की झूठी कहानियां पढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में करीब डेढ़ लाख नौकरियां लगाई गई हैं जो पिछली कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल से करीब दोगुनी है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि सभी नौकरियां बिना खर्ची बिना पर्ची के लगी हैं। जबकि पिछली सरकारों में नौकरियों की बोली लगती थी और नेताओं के चहेतों की नौकरियां लगती रही हैं। आज प्रदेश के बच्चे योग्यता के आधार पर नौकरियां पा रहे हैं। हम अपने अगले कार्यकाल में भी दो लाख नौकरियां बिना पर्ची बिना खर्ची लगाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथ मजबूत करें।

इस अवसर पर बल्ली भाई फत्तूपुरा राजपाल सरपंच, समर वीर बाबूजी, महावीर थानेदार, जगबीर अधाना, जतन महाशय, जिला पार्षद संदीप भाटी, सरपंच सिडोला अजीत, कबूलपुर सरपंच रतन एडवोकेट, संत राज चंदीला, सुनील नागर, जसाना सरपंच मनोहर, राजेश बेसोया, बॉक्सर हरीश छावडी, नेत्रपाल तोमर, दिनेश भाटी, बेगराज अधाना, उम्मेद सरपंच, प्रेम सिंह मेंबर, कृष्ण नागर, सतपाल नरवत खेड़ी, हरिओम वत्स, राजू नरवत खेड़ी, महेंद्र नरवत खेड़ी, जोगी सरपंच खेड़ी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 One sided support to BJP candidate Rajesh Nagar in Fattupura
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.