Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बलजीत कौशिक ने संभाली कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला की चुनावी कमान

बलजीत कौशिक ने संभाली कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला की चुनावी कमान

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2024No Comments2 Mins Read

Baljeet Kaushik took over the election command of Congress candidate Lakhan Singla

फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के चुनावी अभियान को उस समय बड़ा राजनैतिक बल मिल गया, जब कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने श्री सिंगला के समर्थन में आकर उनकी चुनावी कमान संभालते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। श्री कौशिक के सेक्टर-22 स्थित निवास पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने कहा कि बलजीत कौशिक कांग्रेस के कर्मठ एवं सच्चे सिपाही है, जो वर्षाे से कांग्रेस की सेवा में समर्पित है और उन्होंने आज उनके चुनावी अभियान में अपनी पूरी टीम के साथ जुडक़र उनके चुनावी अभियान को बड़ा बल देने का काम किया है, जिसके लिए वह उनके आभारी है और सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर फरीदाबाद का भरपूर विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अहंकार और शराफत के बीच है, एक तरफ भाजपा प्रत्याशी अहंकार में चूर है

जबकि हम कांग्रेसी फरीदाबाद में मोहब्बत की दुकान चलाते हुए सभी को भाईचारे के साथ जोडऩे की बात कर रहे है इसलिए जनता को इस बार अहंकारी भाजपा प्रत्याशी को वोट की चोट से सत्ता से बाहर करने का काम करना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करना है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके खून में बहती है, उनके बड़े भाई व उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया और वह पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह भी फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे, लेकिन अब जब लखन सिंगला को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

अब पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सांसद कुमारी सैलजा के दिशा निर्देश के बाद हम सभी कांग्रेसियों का यह दायित्व बनता है कि हम सभी मिलकर उन्हें जिताकर भेजे और कांग्रेस को मजबूत करें। श्री कौशिक ने कहा कि वह और उनकी टीम का एक-एक सदस्य घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेगा और लखन सिंगला को जिताने का काम करेगा ताकि हरियाणा में बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बने और फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास किया जा सके।

Baljeet Kaushik took over the election command of Congress candidate Lakhan Singla faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.