Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां जान लें उनसे बचने का तरीका, साइबर फ्रॉड करने वाले इन तरीकों से लोगों को बनाते हैं अपना शिकार

यहां जान लें उनसे बचने का तरीका, साइबर फ्रॉड करने वाले इन तरीकों से लोगों को बनाते हैं अपना शिकार

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2024No Comments5 Mins Read
Learn how to avoid them here, cyber fraudsters use these methods to make people their victims
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज के समय में साइबर अपराध काफी बढ़ चुका है। आप जब भी न्यूज देखने या पढ़ने बैठेंगे तो आपको कुछ खबरें ऐसी मिल ही जाएंगी जिसमें साइबर अपराधियों ने सीधे-साधे शख्स को अनोखे तरीके से लूटा होगा। कभी ये साइबर अपराधी खुद को अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके उन्हें ठगते हैं तो कभी अश्लील वीडियो कॉल के जरिए लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं। आइए आज हम आपको साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए उनके कुछ ऐसे पैंतरे बताते हैं जिनके बारे में जानना बहुत आवश्यक हो गया है। इसके साथ ही हम आपको उनसे बचने का तरीका भी बताएंगे।

यहां जानें साइबर अपराधी कैसे करते हैं धोखाधड़ी

1. फर्जी लोन अप्रूवल का मैसेज

साइबर अपराधी कई बार फर्जी मैसेज के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। वो आपके फोन  पर ‘आपको 15 लाख रुपये का एक प्रीअप्रूव लोन दिया जा रहा है। लोन की ब्याज दर और अन्य जानकारी नीचे दिए लिंक में दिया गया है’ इस तरह का फर्जी मैसेज भेजेंगे। अब आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे आप इनके झांसे में फंसते चले जाएंगे। ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले एक शख्स के साथ हुई। उसने कुछ दिनों पहले एक लोन के लिए अप्लाई किया था जिसके बाद ‘आपको लोन पास हो गया’ लिखकर एक फर्जी मैसेज भेजा गया। उसने लिंक पर क्लिक करके बैंक डिटेल्स भर दिया। कुछ देर बाद उसे खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला।

कैसे बचें: इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी यह है कि आप हर मैसेज को सही ना समझें और अनजान लिंक पर तो कभी भी क्लिक ना करें। अगर आपने किसी लोने के लिए अप्लाई किया है तो आप सीधे बैंक से बात करें।

2. न्यूड वीडियो का तरीका

साइबर अपराधियों ने लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। सामने से आपके पास एक मैसेज आएगा कि गलती से मेरा न्यूज वीडियो आपके फोन पर सेंड हो गया है। आप कृपया करके उसे डिलीट कर दीजिए वरना आपकी बदनामी होगी। कुछ दिनों पहले अंधेरी के रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसी घटना हुई। उसे अनजान नंबर से ऐसा ही मैसेज आया और साथ में ही वीडियो भी लगा हुआ था। उसने जैसे ही वीडियो देखा उसे ब्लैकमेल करने का मैसेज आया कि तुमने मेरा पर्सनल वीडियो देखा है, अब पैसे दो नहीं तो मैं पुलिस में शिकायत करूंगी। तो आप इस तरह के फ्रॉड से भी बचकर रहें।

कैसे बचें: इस तरह के मामले में सबसे ज्यादा समझदारी की बात यही होगी कि आप ऐसे अनजान नंबरों से आए मैसेज और वीडियो से दूर रहें। इसके अलावा उसका स्क्रीनशॉट लेकर आप पुलिस में शिकायत भी करवा सकते हैं।

3. वॉइस रिकॉर्डिंग के जरिए धोखाधड़ी

आजकल साइबर अपराधियों ने लोगों को लूटने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। वो अपने शिकार को एक ऑडियो मैसेज भेजेंगे जिसमें उनके किसी रिश्तेदार के एक्सिडेंट होने की बात कही होगी। इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि वो इस अस्पताल में हैं और ऑपरेशन कराने के लिए आप इस नंबर पर अभी इतने रुपये भेज दिजीए। कुछ दिनों पहले ऐसी ही घटना शिवाजी पार्क में रहने वाले एक शख्स के साथ घटी। ऑडियो सुनने के बाद उस शख्स ने पैसे भेज दिए और बाद में पता चला कि वो फर्जी था।

कैसे बचें: इस तरह की धोखाधड़ी से बचने का एक ही तरीका है कि आप ऑडियो पर विश्वास न करें और अपनी तरफ से उस घटना की सत्यता की जांच कर लें। इतना ही नहीं अगर ऑडियो में आपको किसी विशेष जगह पर बुलाया गया है तो वहां जानें से भी बचें।

4. सेक्सटॉर्शन करके लोगों को लूटना

कभी-कभी साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधी इस तरीके का भी सहारा लेते हैं। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अनजान लड़की का रिक्वेस्ट आता है। आप जब बात करने लगेंगे तो वो आपको अश्लील हरकत करके उकसाएगी। इसके बाद जब सामने वाला शख्स जब वैसी ही हरकत करने लगता है तो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है। फिर क्या न्यूड वीडियो की धमकी देकर ये अपराधी लोगों से पैसा लूटते हैं। ऐसी कई घटनाएं अब तक घट चुकी हैं।

कैसे बचें: इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप ऑनलाइन अनजान लोगों के संपर्क में जाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। सामने वाले के बहकावे में ना आएं।

यह जानकारी भी आपके काम की है

आज के समय में साइबर फ्रॉड काफी बढ़ गया है। ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए लोगों का सतर्क होना बहुत जरूरी है। आप किसी भी अनजान इंसान या फिर कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा ना करें। इसके अलावा अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें। इतना ही नहीं अनजान महिलाओं से ऑनलाइन बात करने या फिर कहीं मिलने बुलाने पर सावधानी बरतें और हो सके तो इससे दूरी बनाए रखें।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Cyber Fraud cyber fraudsters use these methods to make people their victims faridabadnews faridabadnews24 Learn here how to avoid them
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.