Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस सरकार आने पर फोरेस्ट के नाम पर एक भी मकान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा : विजय प्रताप

कांग्रेस सरकार आने पर फोरेस्ट के नाम पर एक भी मकान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा : विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24September 30, 2024No Comments3 Mins Read
When the Congress government comes, not a single house will be allowed to be damaged in the name of forest: Vijay Pratap
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में उस समय एक एतिहासिक क्षण बन गया जब कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप के समर्थन में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों ने फूलों की वर्षा कर अपना प्यार स्नेह विजय प्रताप को दिया। इस अद्वितीय सम्मान से अभिभूत होकर विजय प्रताप ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। विजय प्रताप ने कहा कि जनसेवा का संस्कार उन्हें अपने बड़े बुर्जुगों से मिला है और लगातार अपार संख्या में लोगों से मिल रहे प्यार और स्नेह , बड़े बर्जुर्गो का आर्शिवाद का ऋण वह चुनाव जीतने के बाद सूत सहित उतारेंगे। रविवार को उन्होंने फ्रेंडस कॉलोनी, जेड पार्क, सैक्टर-48, एसी नगर, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-46, ओमैक्स फोरेस्ट, पार्षद जित्ते भड़ाना कार्यालय, दयालबाग, शिव दुर्गा विहार एफ ब्लॉक, नजदीक सेंट मेरी स्कूल, जी ब्लॉक, गांधी कॉलोनी, कॉमेटरी क्लब इरोज, सेंट्रल ग्रीन एन.एच.5, एनआईटी 1 ए ब्लॉक, 33 फीट रोड एसजीएम नगर, गुरुद्वारा वाली गली एसजीएम नगर, पटेल चौक एसजीएम नगर में आयोजित जनसभाओं में शिरकत की। साी जगह विजय प्रताप का जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और सरकार बनने के बाद हमारे गांवों का जो पहाड़ है, जो हमारी मल्कियत है उसको लेकर वन विभाग द्वारा जो लोगों को परेशान किया जाता है, उसका स्थाई समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद शहर काम कराए हैं, लेकिन भाजपा ने पिछले 10 साल में उन पर पानी फेरने का काम किया है। विजय प्रताप ने कहा कि मैं आपकी समस्याएं जानता हूं, आपको कहने की जरूरत नहीं है। सूरजकुंड रोड एक साल पहले बनी है और आज वह टूट गई है।
खेलने के मैदान हमारे गांवों में नहीं है, कम्युनिटी सेंटर हमारे लोगों के पास नहीं है, सडक़, सीवर जैसी सुविधा तक हमें नहीं मिली। गांव के लोगों को बिजली के छापों से डराया जाता है, युवाओं के लिए नौकरी नहीं है। विजय प्रताप ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि कांग्रेस सरकार आने पर आपको बुनियादी सुविधाओं के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद में पानी, बिजली एवं सडक़ों पर बहुत काम किया। इस बार भी मैं आपसे वादा करता हूं हर गांव में कम्युनिटी सेंटर होगा, बारात घर होगा, सीनियर सिटीजन क्लब बनेगा, जहां हमारे बड़े-बुजुर्गों को सुविधाएं मिलेंगी। विजय प्रताप ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की टूटी सडक़ों को दुरुस्त करने का काम हम करेंगे। इसके अलावा अनंगपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाने का काम करेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। विजय ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर सवा दो लाख नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं को दो हजार रुपए सम्मान राशि, 6 हजार रुपए बुढापा पेंशन, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक योजना हम लेकर आ रहे हैं। इसके तहत हर परिवार को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज किसी भी निजी अस्पताल में कराने की सुविधा होगी। लोगों ने एकमत से उनको भारी मतों से विजयी बनाकर भेजने का आशीर्वाद दिया।
faridabadnews faridabadnews24 not a single house will be allowed to be damaged in the name of forest: Vijay Pratap When the Congress government comes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.