Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गुर्जर मतदाताओं का मिला नीरज शर्मा को समर्थन

गुर्जर मतदाताओं का मिला नीरज शर्मा को समर्थन

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2024No Comments2 Mins Read

Neeraj Sharma got the support of Gujjar voters

फरीदाबाद: हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आ रही है। इसलिए अपनी वोट खराब मत करना। एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को भारी मतों से जीता कर विजयी करना। यह बात राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भड़ानपुरी के मुख्य गांव पाली में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। जनसभा स्थल पहुंचने पर उनका बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। तथा हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने स्पष्ट संकेत दिए की एनआईटी में कांग्रेस का पंजा कमल के फूल को उखाड़ फेंकेगा। सचिन पायलट के आवाह्न पर मौजूद गांव की सरदारी ने दोनों हाथ उठा कर आश्वासन दिया कि वह कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को जीताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भारी मतों से जीता कर उन्हें चंडीगढ़ भेजने का काम करेंगे। जिससे क्षेत्र में विकास का एक नया दौर शुरु हो सके।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि गांव पाली का संदेश पूरे इलाके में जाता है। तथा नीरज शर्मा जनता की लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं। जिन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया हैं। दूसरी तरफ भाजपा है, जो लोगों को आपसी भाईचारा बिगाड़ने का काम करती है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ऐसे में जनता की जिम्मेदारी बनती है की पूरे फरीदाबाद में सबसे बड़ी जीत नीरज शर्मा की होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को मेहनती बताते हुए पायलट ने कहा कि जनता को उन्हें दोबारा मौका देना चाहिए क्योंकि पूरे पांच साल श्रद्धाभाव से काम किया है। सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। बल्कि भाजपा के खिलाफ पूरे देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है। आप सभी ने दस साल का भाजपा का काम देख लिया है। पूरे देश में बदलाव का माहौल है, इस बदलाव में आपको भागीदार बनना है। मतदाताओं से अपील करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि वोट रूपी आशीर्वाद देकर नीरज शर्मा पर अपना हक रख देना। ताकि हमारे लिए बाद में कोई उल्हाना न हो। जिसपर नीरज शर्मा ने कहा कि शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा। तथा विकास के विज़न के साथ काम करूंगा।

faridabadnews faridabadnews24 Neeraj Sharma got the support of Gujjar voters
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.