Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विकास का खाका तैयार, अब 8 तारीख का इंतजार: नीरज शर्मा

विकास का खाका तैयार, अब 8 तारीख का इंतजार: नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2024No Comments3 Mins Read

The blueprint for development is ready, now we wait for the 8th: Neeraj Sharma

फरीदाबाद: एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। परन्तु भाजपा ने एक बार भी अपने पोर्टल वाले प्रमुख काम फैमिल व प्राॅपर्टी आईडी के नाम पर वोट नहीं मांगे। आखिर ऐसा क्यों? कांग्रेस प्रत्याशी अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए वोट काटने वालों से भी सावधान रहना पड़ेगा। पूरे 10 साल भाजपा ने आम जनता को किस कदर परेशान किया। इसका एक छोटा-सा नमूना है फैमिली व प्राॅपर्टी आईडी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की पसंद कांग्रेस है। दुकानदार, व्यापारी, प्रवासी, गांव का किसान व कम्पनी का कर्मचारी से लेकर हर व्यक्ति कांग्रेस की ओर आशा की उम्मीदों से देख रहा है।

उन्होनें कहा कि सड़क, सीवर, बिजली हमारी कोई डिमांड नहीं। बल्कि हमारा हक है। जिसे भाजपा ने मारने का काम किया है। यह सुविधाएं लोगों तक अपने-आप पहुंचनी चाहिए थी। परन्तु भाजपा सरकार में लोगों को इसके लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आ रही है। तथा जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कांग्रेस युद्धस्तर पर काम करेगी। इसके साथ ही लोगों को कई बड़ी सौगातें भी समर्पित की जाएंगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। एनआईटी की जनता का मन बन चुका है। आप क्षेत्र में जा कर देख सकते हैं एकतरफा कांग्रेस की हवा चल रही है।

एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने कहा कि उनके पास कई योजनाओं का खाका तैयार है। वह केवल 8 तारीख को कांग्रेस सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद एनआईटी विधानसभा में एक बार फिर रिकार्ड स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनआईटी में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं को लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र की आर्थिक उन्नति को पंख लगेंगे व लोग सशक्त बनेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी जुबान के पक्के हैं। विकास कार्यों को लेकर हुड्डा की तरफ से उन्हें मौखिक मंजूरी मिल चुकी है। अब केवल सरकार बनने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी अनेकों परियोजनाएं लेकर आई जिससे फरीदाबाद के विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर को गति मिली। अब कांग्रेस सरकार बनते ही गुरुग्राम तक मेट्रो चलाई जाएगी। जिसका स्टेशन प्याली चौक पर बनेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान प्रवासी वर्ग के साथ अत्याचार हुआ। कोरोनाकाल में लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए। लोगों को नौकरी से निकाला गया। खाने के लाले पड़ गए। परन्तु भाजपा ने इनकी तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिससे उनके पास अपनी बात रखने का मंच होगा। एनआईटी में जो भी विकास कार्य हुए, वह कांग्रेस कार्यकाल में हुए हैं। भाजपा ने तो विनाश किया है।

faridabadnews faridabadnews24 now we wait for the 8th: Neeraj Sharma The blueprint for development is ready
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.