Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सच्‍चाई जान फटी रह गईं पुलिस की आंखें, दिन रात फोन पर बतियाते रहते थे 28 पुरुष और 8 महिलाएं, खूब होती थी कमाई

सच्‍चाई जान फटी रह गईं पुलिस की आंखें, दिन रात फोन पर बतियाते रहते थे 28 पुरुष और 8 महिलाएं, खूब होती थी कमाई

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2024No Comments3 Mins Read
The police were shocked to know the truth, 28 men and 8 women used to talk on the phone day and night, they used to earn a lot
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई: महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने बड़े रैकेट का खुलासा किया है. विदेशी नागरिकों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे डॉलर में उगाही करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. तीन कॉल सेंटर से कुल मिलाकर 28 पुरुष और 8 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. लोन देने और प्रतिबंधित दवाओं को बेचने के नाम पर ठगी का बड़ा धंधा चल रहा था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है. पुलिस ने ऐसे 3 कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महिलाओं सहित 36 लोगों को गिरफ्तार कर तीन अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया गया है. लोन के नाम पर लोगों को चूना लगाया जा रहा था. साथ ही प्रतिबंधित दवाएं बेचने के नाम पर भी ठगी की जा रही थी. उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच को एक सिंडिकेट के बारे में विशेष जानकारी मिली थी. ओशिवारा और आरे कॉलोनी में फर्जी कॉल सेंटर ऑपरेट किए जा रहे थे. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने कई टीमें बनाईं. इसके बाद इन टीमों ने जोगेश्वरी (वेस्‍ट) के बेहराम बाग स्थित गेट फार्मेसी और ऑल विन इंफो मीडिया पर रेड मारी.

फर्जी कॉल सेंटर
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को पता चला कि कॉम्‍प्‍लेक्‍स से दो फर्जी कॉल सेंटर चल रहे हैं. कॉल करने वाले वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VOIP) के माध्‍यम से विदेशी नागरिकों से संपर्क साधते थे. कॉल करने वाले खुद को विदेशी नागरिक बताते हुए एक फार्मा कंपनी का प्रतिनिधि बताते थे. उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों से ऑर्डर लेने के बाद कॉल करने वाले उनसे उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए कुछ बैंक खातों में डॉलर में भुगतान करने के लिए कहते थे. तीसरे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ आरे कॉलोनी के रॉयल पाम्स इलाके में किया गया.

फर्जी कंपनी के जरिये लोन का लालच
कॉल सेंटर धन सुविधा फाइनेंस नाम की फर्जी कंपनी के जरिए लोन बांटने का काम करता था. उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले व्यक्तिगत और कमर्शियल लोन की सुविधा देते थे और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ग्राहकों से पैसे लेते थे. कुल मिलाकर तीन फर्जी कॉल सेंटरों से क्राइम ब्रांच ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि इनमें मालिक और 32 कर्मचारी शामिल हैं. आठ महिलाएं भी हैं. धोखाधड़ी से हास‍िल की गई रकम का खुलासा नहीं किया गया है. रेड में 33 मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मॉनिटर, सीपीयू और राउटर भी जब्त किए गए हैं.

NEWS SOURCE Credit : news18.com

28 men and 8 women used to talk on the phone day and night faridabadnews faridabadnews24 Police in Maharashtra's capital Mumbai The police were shocked to know the truth they used to earn a lot
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.