Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अरविंद केजरीवाल ने निकाली पोटली, गिनाई मुफ्त की रेवड़ी, महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये देगी

अरविंद केजरीवाल ने निकाली पोटली, गिनाई मुफ्त की रेवड़ी, महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये देगी

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2024No Comments2 Mins Read
Arvind Kejriwal took out a bundle, counted the free sweets, will now give 1000 rupees to women every month
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज यानी रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान AAP के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना संबोधन दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा ये लोग कहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी देता है. रेवड़ी का पाउच दिखाते हुए केजरीवाल ने कहा मेरे पास आज मुफ्त की रेवड़ी है. इसमें 7 रेवड़ी हैं. आप जब यहां से जाओगे तो आपको एक रेवड़ी का पैकेट मिलेगा.

केजरीवाल की 6 मुफ्त रेवड़ी, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बुजुर्गो के लिए तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त विश्वस्तरीय शिक्षा, मुफ्त दवा और इलाज. केजरीवाल की सातवीं मुफ्त रेवड़ी 1000 रुपए महिलाओं के खाते में जायेंगे. उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट है. यूपी में पिछले सात साल से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन फेल है.

AAP प्रमुख ने आगे कहा, ‘इनकी 22 राज्यों में सरकारें हैं. आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो…गुजरात में इनके 30 साल से सरकार है. उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया. 22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो. अगली साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे. मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं. 10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा.’

केजरीवाल ने कहा, ‘जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया, लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया. आज मैं पीएम मोदी को कहता हूं कि फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं. फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दीजिए, मैं दिल्ली की चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा.’

NEWS SOURCE Credit : news18
Aap Arvind Kejriwal took out a bundle counted the free sweets faridabadnews faridabadnews24 New Delhi will now give 1000 rupees to women every month
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.