
Haryana Government Jobs: हरियाणा युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और हरियाणा पुलिस के 25,562 हजार पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आयोग पिछले कई माह से इस तैयार तैयारी में जुटा हुआ है। खबरों की मानें, तो प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद बंपर भर्तियां निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि आयोग की तैयारी पूरी है। इस भर्ती के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें युवा प्रेफरेंस दे चुके हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागों से और भी पदों की डिमांड मांगी जाएगी।
खबरों की मानें, तो एचएसएससी 25 हजार पदों पर भर्ती के बाद और भी भर्ती करेगा। इसके लिए आयोग सभी विभागों से डिमांड मांगेगा। अब भर्तियों के लिए चयन का कैलेंडर जारी किया जाएगा। ताकि युवाओं को पहले से पता हो कि कब कौन सी भर्ती होने जा रही है। आयोग सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ तैयारी कर रहा है और जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करेगा।
NEWS SOURCE Credit : chopaltv
