
Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे ने सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दी है। IRCTC ने AGM, DGM और उप महाप्रबंधक (फाइनेंस) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। हर महीने 2,00,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी (Important Details)
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 नवंबर, 2024
आयु सीमा: अधिकतम 55 साल
चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर
इतनी मिलेगी सैलरी
एजीएम/ डीजीएम: 15,600 रुपये से 39,100 रुपये प्रति महीना
डीजीएम (फाइनेंस): 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रति महीना
आवेदन प्रक्रिया
जो भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह ईमेल के माध्यम से अपने दस्तावेज भेज सकता है। आवेदन की स्कैन की गई कॉपी 6 नवंबर, 2024 तक deputation@irctc।com पर ईमेल की जानी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
NEWS SOURCE Credit : indiatv
