Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अजमेर नाम का आरोपी गिरफ्तार, ‘जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे गोली मार दूंगा’, हरियाणा CM को जान से मारने की धमकी

अजमेर नाम का आरोपी गिरफ्तार, ‘जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे गोली मार दूंगा’, हरियाणा CM को जान से मारने की धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24October 13, 2024Updated:October 13, 2024No Comments2 Mins Read
Accused named Ajmer arrested, 'Whoever becomes the Chief Minister, I will shoot him', threatened to kill Haryana CM
IMAGES SOURCE : GOOGLE

जींद के जुलाना में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार गांव के मूल निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि अजमेर के एक व्हाट्सएप ग्रुप में 8 अक्टूबर को हरियाणा में मतगणना के दिन जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, एफआईआर दर्ज की गई और अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन मामलों में केस दर्ज

बता दें कि वाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी भरा मैसेज लिखने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान गांव देवरड़ निवासी अजमेर के रूप में हुई है। सोमबीर राठी जुलाना हलका नाम से बनाए वाट्सएप ग्रुप में लिखा कि जो भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा। जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। गांव रामकली निवासी महताब सैनी ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अक्टूबर को विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही थी।

महात्मा गांधी की तरह मारूंगा गोली

शाम चार बजे के करीब सोमबीर राठी हलका जुलाना के नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, उसमें एक अजमेर नामक व्यक्ति ने पोस्ट की और लिखा कि अगर हरियाणा में भाजपा तीसरी बार आ गई तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा। जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी।

आरोपी को भेज दिया जेल

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए। इसके बाद पुलिस ने गांव देवरड़ निवासी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शराब के नशे में ऐसा ग्रुप पर लिख दिया था। होश में आने के बाद उसने मैसेज को डिलीट भी कर दिया और अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। आरोपित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

NEWS SOURCE Credit : jagran

'Whoever becomes the Chief Minister Accused named Ajmer arrested faridabadnews faridabadnews24 I will shoot him' threatened to kill Haryana CM
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.