Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राम-भरत मिलाप के मनमोहन दृश्य को देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु: राजेश भाटिया

राम-भरत मिलाप के मनमोहन दृश्य को देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु: राजेश भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24October 13, 2024Updated:October 13, 2024No Comments2 Mins Read

Devotee Rajesh Bhatia was overwhelmed after seeing the captivating scene of Ram-Bharat meeting

फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 एवं पंजाबी सभा द्वारा 74वें दशहरा पर्व के धूमधाम से सम्पन्न होने के उपरांत जहां भव्य शोभायात्रा निकाली गई वहीं राम-भरत मिलाप का मनमोहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया व पंजाबी सभा के प्रधान राज कुमार वोहरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में पूर्व विधायक चंद्र भाटिया मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा विधायक धनेश अदलक्खा ने की। पूर्व विधायक चंद्र भाटिया व विधायक धनेश अदलक्खा ने शोभायात्रा में शामिल होकर कलाकारों की हौंसला अफजाई की और इस मनमोहन दृश्य को देख भाव विभोर हो गए।

इस दौरान आशीष अरोड़ा राम, मनोज शर्मा लक्ष्मण, जतिन गांधी भरत, राजा भाटिया शत्रुघ्न, दीया गुलाटी सीता माता, गौरव गुलाटी हनुमान तथा कुलदीप सिंह गणेश भगवान की वेशभूषा में वास्तविक रुप में लग रहे थे। मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई शोभायात्रा बाजारों से होकर गुजरती जहां जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्र भाटिया व विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा आयोजित राम-भरत मिलाप कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन था इसे देखकर वास्तव में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

उन्होंने कहा कि यह सब हमारी प्राचीन भारत की परंपरा है, जिसे मंदिर कमेटी बखूबी आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर प्रधाान राजेश भाटिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा इस बार राम-भरत मिलाप कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत की और आज इस कार्यक्रम को देखकर श्रद्धालु बहुत ही भाव विभोर हुए। इस अवसर पर निवर्तमान महापौर सुमन बाला, पूर्व पार्षद सरदार जसवंत सिंह, मनोज नासवा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Devotee Rajesh Bhatia was overwhelmed after seeing the captivating scene of Ram-Bharat meeting faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.