Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिग बॉस के घर में पहुंचकर जमकर की मस्ती विवियन की जॉ लाइन पर फिदा हुईं मल्लिका शेरावत?

बिग बॉस के घर में पहुंचकर जमकर की मस्ती विवियन की जॉ लाइन पर फिदा हुईं मल्लिका शेरावत?

faridabadnews24By faridabadnews24October 14, 2024No Comments2 Mins Read
Mallika Sherawat had a lot of fun after reaching Bigg Boss house; was she impressed by Vivian's jaw line?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का पहला वीकेंड का वार शानदार रहा। इस वीकेंड पर सलमान खान ने घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। रविवार को बिग बॉस के सेट पर धमाल हुआ। यहां कंटेस्टेंट्स की तूतू-मैंमैं के बीच कुछ मेहमानों ने भी शो में शिरकत की थी। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की स्टारकास्ट भी पहुंची। फिल्म के लीड एक्टर्स राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे और शो के कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। लेकिन खास मौका तब बना जब एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने शो में अपनी धमाकेदार एंट्री ली। मल्लिका शेरावत ने शो में पहुंचते ही पहले सलमान खान के साथ मस्ती की। इसके बाद बिग बॉस के अंदर पहुंचकर कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की जॉ लाइन पर अपनी दीवानगी जाहिर की। इतना ही नहीं शो के अंदर मल्लिका शेरावत ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।

विवियन डीसेना की जॉ लाइन आई मल्लिका को पसंद

मल्लिका शेरावत ने शो में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ एंट्री नहीं ली। बल्कि मल्लिका अलग से आईं और सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। यहां मल्लिका शेरावत ने सलमान खान के साथ डांस किया और मजाकिया मोड में नजर आईं। सलमान खान के साथ मस्ती के बाद मल्लिका शेरावत ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। एंट्री लेते ही मल्लिका शेरावत का घर के अंदर कंटेस्टेंट्स ने जोरदार स्वागत किया। मल्लिका ने विवियन की स्मार्टनेस की तारीफ करते हुए उनकी जॉ लाइन को टच भी किया। मल्लिका ने विवियन की तारीफ करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि जॉ लाइन से सब्जियां काट सकते हैं। मल्लिका, विवियन के अलावा दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ भी मस्ती के मूड में नजर आईं।

लाफ्टर शैफ के सितारे भी बिग बॉस पहुंचे

मल्लिका शेरावत के बाद बिग बॉस में कलर्स टीवी का ही एक और प्रोग्राम लाफ्टर शैफ के स्टार भी बिग बॉस के घर में पहुंचे। कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहड़ी और भारती ने यहां कॉमेडी का तड़का लगाया। यहां तीनों कॉमेडियन्स ने पहले तो शो के होस्ट सलमान खान के साथ मस्ती की। इसके बाद घर के अंदर पहुंचकर कॉमेडी का समां बांधा। यहां कंटेस्टेंट्स ने तीनों कॉमेडियन्स के साथ जमकर मस्ती की।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

'Bigg Boss 18' faridabadnews faridabadnews24 Mallika Sherawat had a lot of fun after reaching Bigg Boss house; was she impressed by Vivian's jaw line?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.