Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करतूत CCTV में कैद, गाजियाबाद में नौकरानी अपने पेशाब से बनाती थी कारोबारी के घर पर खाना

करतूत CCTV में कैद, गाजियाबाद में नौकरानी अपने पेशाब से बनाती थी कारोबारी के घर पर खाना

faridabadnews24By faridabadnews24October 16, 2024No Comments3 Mins Read
The act was caught on CCTV, the maid in Ghaziabad used to make food at the businessman's house with her urine
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सामने आई इस खबर को पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर काम करने वाली नौकरानी परिवार को अपने पेशाब से खाना बनाकर खिलाती रही। जब इस पूरे परिवार को लीवर की बीमारी हुई तो उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। उन्होंने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसके बाद सीसीटीवी में नौकरानी की शर्मनाक हरकत कैद हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नौकरानी गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नौकरानी कई सालों से ऐसा कर रही थी।

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी में रियल एस्टेट कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कारोबारी की पत्नी ने बताया कि उनके घर में शांतिनगर निवासी रीना बतौर नौकरानी करीब 8 साल से काम करती थी। घर में चौका-बर्तन के अलावा परिवार का खाना भी वही बनाती थी। कारोबारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे।

शुरू में तो उन्होंने कोई संक्रमण समझकर डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन स्थायी तौर पर राहत नहीं मिली। एक-एक के कर पूरा परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगा तो उन्हें शक हुआ और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसमें पूरे मामले का पता चल गया।

नकदी-सामान भी चोरी करने का आरोप : रियल एस्टेट कारोबारी का कहना है कि उनका परिवार नौकरानी रीना पर आंख मूंदकर भरोसा करता था। वह उसे परिवार के सदस्य के रूप में मानते थे। हर सुख-दुख में वह उसके साथ खड़े रहते थे। पहले कई बार घर से नकदी और सामान भी चोरी हुआ, लेकिन उन्होंने उस पर कभी शक नहीं किया। सोमवार को उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में रीना की करतूत देखी तो 8 साल का भरोसा पल भर में चकनाचूर हो गया। कारोबारी का कहना है उसकी इस हरकत से उनका पूरा परिवार सदमे में है।

शक होने पर कैमरे लगवाए

रियल एस्टेट कारोबारी का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे तो उन्हें भी अपनी नौकरानी पर शक हुआ। कुछ समय पहले ही घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। उन्होंने इसकी भनक नौकरानी को नहीं लगने दी। सोमवार को खाना बनाते समय नौकरानी अपना पेशाब मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई तो कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में इसकी शिकायत दी गई।

फुटेज देखकर चुप्पी साधी

पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने नौकरानी रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया। इतना ही नहीं, शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को सिरे से नकारती रही। उसने कसम भी खाई कि वह ऐसा करना तो दूर, सोच भी नहीं सकती। जैसे ही उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो उसने चुप्पी साध ली। वह कब से खाने में पेशाब मिला रही थी और क्यों मिला रही थी, इस बारे में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने कहा, ”कारोबारी की पत्नी की शिकायत पर नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज में वह रसोई के अंदर खाने में पेशाब मिलाती कैद हुई है। महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।”

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 The act was caught on CCTV the maid in Ghaziabad used to make food at the businessman's house with her urine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.