Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फर्जी डॉक्टर बन मरीजों का इलाज कर रही थी महिला, डॉक्टर बनने की जिद ने पहुंचाया जेल

फर्जी डॉक्टर बन मरीजों का इलाज कर रही थी महिला, डॉक्टर बनने की जिद ने पहुंचाया जेल

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2024No Comments3 Mins Read
A woman was treating patients by becoming a fake doctor, her insistence on becoming a doctor landed her in jail
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Trending News: जिद और जुनून के चलते इंसान कुछ भी कर जाता है. किसी को घूमने की चाह होती है, किसी को मोहब्बत की चाह होती है तो कोई अपने सपनों की नौकरी पाना चाहता है. ऐसे में लंदन की एक 19 साल की महिला को डॉक्टर बनने का जुनून सवार था, इस जुनून ने उसे अस्पताल नहीं, बल्कि जेल पहुंचा दिया. जी हां, आप भी चौंक गए होंगे कि डॉक्टर बनने का सपना देखकर आखिर किसे जेल होती है. लंदन की इस महिला को डॉक्टर बनने के जुनून ने ऐसा पागल किया कि वह फर्जी डॉक्टर बन एक अस्पताल में घुस मरीजों का इलाज करने लगी.

फर्जी डॉक्टर बन मरीजों का इलाज करने लगी महिला

वेस्ट लंदन के ईलिंग जिले में रहने वाली बुल्गारियाई मूल की महिला क्रुएना जद्राफ्कोवा ने हमेशा डॉक्टर बनने का सपना देखा था लेकिन वह डॉक्टर की पढ़ाई नहीं कर पाई. हालांकि, अपने डॉक्टरी का शौक पूरा करने के लिए वह बिना किसी ट्रेनिंग और पढ़ाई के लोगों का इलाज करने हॉस्पिटल में घुस गई.  दरअसल, इस साल की शुरुआत में, उसने एक सफेद कोट और रबर के दस्ताने पहने और कॉन्फिडेंस से ईलिंग अस्पताल में चली गई और वहां के किसी डॉक्टर की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया.

बाद में जब वो पकड़ी गई और हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो, पूरे दिन उसे मेडिकल उपकरणों की जांच करते, एम्बुलेंस में चढ़ते और यहां तक कि एक मरीज को एक अज्ञात दवा देते हुए देखा गया. बिना किसी को पता चले कि वह वास्तव में डॉक्टर नहीं हैं, उसने अपने डॉक्टर बनने की जिद को पूरा कर लिया. उसे इतना भरोसा था कि वह अपने सपनों की नौकरी को लंबे वक्त तक निभा सकती है यह सोचकर वह तीन दिन बाद अस्पताल वापस आई, इस बार उसके गले में एक स्टेथोस्कोप लटका हुआ था और वो मरीजों की जांच कर रही थी.

डॉक्टर बनने का जुनून ले गया सलाखों के पीछे

अप्रैल में जद्राफ्कोवा ने डॉक्टर के तौर पर अपना छोटा-सा कार्यकाल पूरा किया, लेकिन जब वह दूसरे दिन “काम” पर आई, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 12 महीने के प्रोबेशन और 15 दिनों की पुनर्वास गतिविधियों की सजा सुनाई गई. स्वास्थ्य आपातकाल के अलावा उस पर किसी भी NHS (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) सुविधा में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था.

जज ने दिखाई नर्मी

19 साल की इस महिला के वकील ने उसे एक युवा प्रवासी के रूप में दिखाने की कोशिश की, जो किसी को भी खतरे में डाले बिना, केवल डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करना चाहती थी, जिसकी वजह से जज ने उसे सजा सुनाते वक्त नर्म रुख अपनाया. वकील ने एक मरीज के साथ उसकी बातचीत के बारे में बताते हुए ये कहा कि वह मरीजों से बात कर रही है, झुक रही है और मरीजों को यह कहकर भरोसा दिला रही है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. एक वक्त तो वह मरीजों के आंसू भी पोंछ रही थी. उसके पास एक टिशू भी था और वह इससे मरीज का चेहरा पोंछ रही थी. यह वास्तव में डॉक्टर बनने के उसके सपने को जीने जैसा था.

NEWS SOURCE Credit : abplive

A woman was treating patients by becoming a fake doctor faridabadnews faridabadnews24 her insistence on becoming a doctor landed her in jail Trending News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.