Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Bigg Boss 18: तलाक पर कही ये बातें, चर्चा में आईं विवियन की पहली पत्नी वाहबिज

Bigg Boss 18: तलाक पर कही ये बातें, चर्चा में आईं विवियन की पहली पत्नी वाहबिज

faridabadnews24By faridabadnews24October 20, 2024No Comments3 Mins Read
Bigg Boss 18: Vivian's first wife Vahbiz came into the limelight after she said these things on divorce
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिग बॉस 18 का एक कंटेस्टेंट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये कंटेस्टेंट हैं टीवी एक्टर विवियन डीसेना, जिनका गेम प्लान दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कई दर्शक तो विवियन की तुलना बिग बॉस 13 विनर और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से करने लगे हैं, जिन्होंने अपने अंदाज से सबको अपना दीवाना बना लिया था। विवियन बिग बॉस 18 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभर रहे हैं। बिग बॉस हाउस में विवियन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने में भी नहीं हिचकिचाते। उन्हें कई बार शो में अपनी मौजूदा पत्नी नूरन को लेकर बात की और उनकी तारीफों के पुल बांधे। यही नहीं, उन्हें अपनी एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी के बारे में भी बात करते देखा गया। उन्होंने एक्स वाइफ से जुड़े कई किस्से सुनाए।

इसे भी पढ़ें-Samajwadi Party in Maharashtra: महाराष्ट्र में अखिलेश ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, इंडिया गठबंधन बातचीत करता रह गया

तलाक को लेकर जज किया जाता था- वाहबिज

अब वाहबिज ने भी एक इंटरव्यू में विवियन से अपने तलाक के के बारे में बात की है। वाहबिज ने बॉलीवुड बबल में अपने और विवियन के तलाक के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें तलाक को लेकर जज किया जाता था और ताने मारे जाते थे। लोग उन्हें तलाकशुदा कहते थे और जज करते थे। अभिनेत्री ने बताया कि सोसाइटी के इस व्यवहार से उन पर गहरा असर पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बहुत ही प्रोग्रेसिव थिंकिंग की हैं, लेकिन वह ये भी जानती हैं कि हम एक बहुत ही रिग्रेसिव थिंकिंग वाली सोसाइटी में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें-जानें, क्या कहती है ADR की रिपोर्ट, हरियाणा के मंत्रियों में सबसे अमीर कौन? सबसे कम संपत्ति किसके पास?

तलाक पर क्या बोलीं वाहबिज?

अभिनेत्री ने कहा- ‘मैं अपनी सोच में बहुत प्रगतिशील हूं, लेकिन मुझे यह समझ में आ गया है कि हम एक बहुत ही रिग्रेसिव समाज में रहते हैं क्योंकि मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। मुझे तलाकशुदा होने पर जज किया गया। तो मुझे ऐसे लोगों से दूर रहने की जरूरत है, क्योंकि मेरी जिंदगी में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है।  तलाक के बाद मुझे कई चीजें सुनने को मिलीं। लोग मुझे डिवोर्सी कहते थे। मुझे जज करते थे, लेकिन अब मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ वाहबिज ने इस दौरान बिग बॉस 18 के बारे में भी बात की और कहा कि वह रियेलिटी शो वाली इंसान नहीं हैं।

2013 में की थी शादी

बता दें, वाहबिज दोराबजी और विवियन डीसेना ने 2013 में शादी की थी। कपल करीब 8 साल साथ रहा और फिर 2021-22 के बीच दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने अब तक अपने तलाक की वजह के बारे में नहीं बताया है। वाहबिज से तलाक के बाद जहां विवियन ने दूसरी शादी कर ली और उनकी एक बेटी भी है, वहीं वाहबिज अब भी सिंगल हैं और अपनी लाइफ अपनी शर्तों पर जी रही हैं।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

'Bigg Boss 18' Bigg Boss 18: Vivian's first wife Vahbiz came into the limelight after she said these things on divorce faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.