Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खुशखबरी: नायब सरकार लाएगी बिल, हरियाणा में 50 हजार से अधिक वेतन वाले कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित

खुशखबरी: नायब सरकार लाएगी बिल, हरियाणा में 50 हजार से अधिक वेतन वाले कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित

faridabadnews24By faridabadnews24November 12, 2024No Comments3 Mins Read
Good news: Deputy government will bring a bill, jobs of casual workers with salary more than 50 thousand in Haryana are safe
IMAGES SOURCE : GOOGLE
हरियाणा में पांच साल से अनुबंध पर काम कर रहे 50 हजार रुपये तक वेतन वाले सभी कर्मचारियों की सेवाएं 58 साल की आयु तक सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार विधानसभा में हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक लाने जा रही है। इससे अधिक वेतन वाले अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित करने के लिए एक और बिल लाया जा सकता है। इससे विश्वविद्यालयों में अनुबंध पर लगे असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर, बहुतकनीकी संस्थानों में कार्यरत गेस्ट लेक्चरर, पशु चिकित्सक, वास्तुकला सहायक और जेई-एसडीओ की सेवाएं सुरक्षित हो सकेंगी।

 

लगाई हुई है उच्च अधिकारियों की ड्यूटी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को संत कबीर कुटी पर पहुंचे हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि हम 50 हजार रुपये से ज्यादा वेतन वाले अनुबंध कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा बिल-2 ला रहे हैं। इसके लिए उच्च अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मनजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले विवि के अनुबंध असिस्टेंट प्रोफेसरों का रोजगार सुरक्षित करने का वादा याद दिलाया। इस पर सीएम ने कहा कि जो वादा किया था, उसे हर हाल में पूरा करेंगे।

 

चिकित्सा लाभ की मांग भी उठाई

हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक ने बताया किGood news: Deputy government will bring a bill, jobs of casual workers with salary more than 50 thousand in Haryana are safe विश्वविद्यालयों में अनुबंध पर करीब 1500 सहायक प्रोफेसर कार्यरत हैं, जिनका वेतन 50 हजार रुपये से मामूली ज्यादा है। इस कारण वे अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सुरक्षित करने के कानूनी दायरे में नहीं आ पाए। ऐसे में सरकार सभी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित होने तक आर्डिनेंस-2 में समावेशित कर सेवा सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने अन्य सुविधाओं यथा महंगाई भत्ते और चिकित्सा लाभ की मांग भी उठाई।

 

एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की भी नौकरी होगी सुरक्षित

वहीं दूसरी तरफ, हरियाणा में पांच साल से अनुबंध पर काम कर रहे एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं 58 साल की आयु तक करने के निर्णय पर विधानसभा में मुहर लगेगी। 13 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद सदन पटल पर हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक-2024 रखेंगे। प्रदेश की नायब सरकार ने विधानसभा में पारित कराए जाने वाले बिल का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है।

 

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Good news: Deputy government will bring a bill jobs of casual workers with salary more than 50 thousand in Haryana are safe
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.