Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Health News: बिना दवा के इन चीजों को खाने से पूरी हो सकती है कमी, शरीर में आयरन की कमी से होने लगती हैं ये बीमारी

Health News: बिना दवा के इन चीजों को खाने से पूरी हो सकती है कमी, शरीर में आयरन की कमी से होने लगती हैं ये बीमारी

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2024Updated:November 26, 2024No Comments3 Mins Read
The deficiency can be fulfilled by eating these things without medicine, these diseases start due to lack of iron in the body
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन और मिनरल जरूरी हैं। ऐसा ही जरूरी मिनरल है आयरन, जिसकी कमी से शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। एनीमिया होने पर शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती हैं। रेड ब्लड सेल्स शरीर के टिशूज तक ऑक्सीजन ले जाती हैं। ऐसे में जब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है तो इंसान काफी थका हुआ महसूस करता है। आयरन की कमी होने पर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। मायो क्लीनिक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक शरीर में आयरन की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है।

आयरन की कमी से एनीमिया कई बार गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकता है। इसलिए आयरन की कमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां

हार्ट की समस्याएं- शरीर में आयरन की कमी होने पर दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है। जो लोग एनीमिया के शिकार होते हैं उनके खून में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हार्ट को अधिक ब्लड पंप करना पड़ता है। जिससे दिल का आकार बढ़ सकता है। कई बार ये स्थिति हार्ट अटैक का कारण भी बन सकती है।

प्रेगनेंसी में समस्याएं- गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होने से बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है। कई बार बच्चे के वजन पर भी इसका असर देखा गया है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में आयरन की कमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।

बच्चे की ग्रोथ पर असर- अगर प्रेगनेंसी में महिला के अंदर आयरन की कमी है तो इससे शिशु के विकास संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं बच्चों में आयरन की कमी होने से उनकी ग्रोथ पर असर पड़ता है। इसलिए बच्चों की डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।

आयरन की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं

  • गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ, मेथी खाएं
  • मटर और चुकंदर का सेवन करें
  • रेड मीट और मुर्गी खाएं
  • सीफूड में भी आयरन होता है
  • फलियों में भी भरपूर आयरन होता है
  • ड्राई फ्रूट्स जैसे कि किशमिश और खुबानी
  • साबुत अनाज, ब्रेड और पास्ता खाएं

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयरन के साथ विटामिन सी से भरपूर आहार भी डाइट में शामिल करने की जरूरत है। विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए आयरन के साथ विटामिन सी का भी सेवन जरूरी है।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

health news The deficiency can be fulfilled by eating these things without medicine these diseases start due to lack of iron in the body
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.