
प्रग्नेंसी के दौरान एक महिला कई तरह के बदलावों से गुजरती है. ये महिलाओं के लिए सेंसिटिव समय भी होता है इसलिए खास ख्याल रखा जाना जरूरी है. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण भी गर्भवती और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. चारों ओर फैली स्मॉग की यह परत गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे उसके बच्चे के लिए बेहद ही नुकसानदायक हो सकती है.
ऐसे गंभीर प्रदूषण से बचने के लिए गर्भवती महिला क्या करें इसको लेकर नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ता प्रदूषण गर्भवती महिलाओं के लिए समस्या पैदा कर सकता है. अगर ऐसे में महिलाएं इस खतरनाक प्रदूषण की चपेट में आती हैं तो उनमें इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा बना रहता है. उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इससे मां और बच्चे दोनों का खतरा हो सकता है. सांस लेने में दिक्कत के साथ और भी कई तरह की परेशानी आ सकती है.
