Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Maharashtra Politics: CM पर सस्पेंस के बीच और क्या बोले करीबी नेता? एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला!

Maharashtra Politics: CM पर सस्पेंस के बीच और क्या बोले करीबी नेता? एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला!

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE
मुंबई: Maharashtra CM महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर कोई एलान अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि महायुति के बीच सीएम पद को लेकर फैसला हो गया है, लेकिन अब बात मंत्रालयों को लेकर फंसी है। इस बीच शिवसेना ने कहा है कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

अचानक पैतृक गांव रवाना हुए शिंदे

बीते दिन गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद एकनाथ शिंदे अचानक सतारा जिले के अपने पैतृक गांव चले गए। इससे कयास लगने लगे कि शिंदे नाराज हैं। अब शिवसेना नेता उदय सामंत ने सीएम ने गांव जाने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम परेशान नहीं हैं, वो बुखार और सर्दी होने के कारण वे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए हैं।

आज शिंदे ले सकते हैं बड़ा फैसला

शिवसेना के एक अन्य नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटों में एक बड़ा फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी रुचि महाराष्ट्र की राजनीति में है। शिरसाट ने कहा कि शिंदे जब भी कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो वो अपने पैतृक गांव जाते ही हैं।

जय शिरसाट ने कहा कि भाजपा अगले दो दिनों में अपने विधायक दल के नेता पर फैसला लेगी और औपचारिकताओं के बाद नई सरकार का गठन किया जाएगा। महा विकास अघाड़ी (MVA) पर निशाना साधते हुए संजय शिरसाट ने कहा कि विपक्ष को सरकार गठन को लेकर महायुति दलों पर सवाल उठाने के बजाय चुनावों में अपने प्रदर्शन पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

2 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

संजय शिरसाट ने ये भी बताया कि बीते दिन महाराष्ट्र के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की और ये साफ है कि पीएम मोदी और अमित शाह तय करेंगे कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के सीएम का नाम आज आधी रात तक घोषित किया जा सकता है। मुझे जानकारी है कि शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को होगा। शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्हें दिल्ली की राजनीति से ज्यादा महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी है। 

नोट- एएनआई और पीटीआई के इनपुट के साथ

NEWS SOURCE Credit : jagran
faridabadnews faridabadnews24 Maharashtra Politics: What else did close leaders say amid the suspense over CM? Eknath Shinde will take a big decision today!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.