Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सामने आई हैरान कर देने वाली वजह, महिला के बाल काटे, मुंह काला किया और पेड़ से बांधकर गर्म लोहे से दागा

सामने आई हैरान कर देने वाली वजह, महिला के बाल काटे, मुंह काला किया और पेड़ से बांधकर गर्म लोहे से दागा

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2024No Comments2 Mins Read
Shocking reason came to light, woman's hair was cut, face was blackened and she was tied to a tree and branded with hot iron
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां महिला के पहले बाल काट दिए गए, फिर कालिख से उसका मुंह काला किया गया और उसके बाद पेड़ से बांधकर उसके शरीर को लोहे की गर्म रॉड से दागा गया। महिला के साथ कई दिनों तक ये बर्बरतापूर्ण कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि एक स्वयंभू ओझा और उसके सहयोगियों ने महिला को डायन बताया था, जिसके बाद उनके कहने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। कथित तौर पर 50 वर्षीय महिला को ‘डायन’ करार देने के बाद उसे पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया।

दो दिनों तक किया प्रताड़ित

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे ‘बुरी आत्मा’ से ‘मुक्त’ करने के लिए दो दिनों तक गर्म लोहे की छड़ से प्रताड़ित किया। हालांकि जब पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस की टीम ने महिला को मुक्त कराया। इसके बाद महिला से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर स्वयंभू ओझा और इसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

ये रही वजह

बूंदी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शाहपुरा निवासी नंदूबाई मीणा को हिंडोली थाना क्षेत्र के गुडागोकुलपुरा गांव के पास एक स्थानीय देवता के पूजा स्थल पर दो दिनों तक अमानवीय यातनाएं दी गईं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मीणा को उस ‘बुरी आत्मा’ से छुटकारा पाने के लिए प्रताड़ित किया गया, जिसने कथित तौर पर गांव में विवाहित अपनी एक रिश्तेदार को नुकसान पहुंचाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को बचाया और पीड़िता के बयान के आधार पर स्वयंभू ओझा बाबूलाल और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

NEWS SOURCE Credit : indiatv

face was blackened and she was tied to a tree and branded with hot iron faridabadnews faridabadnews24 Shocking reason came to light woman's hair was cut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.