
अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने गूगल पर सर्च किया- दोबारा शादी कब कर सकता हूं? इसके बाद पुलिस ने गूगल सर्च हिस्ट्री और संदिग्ध शॉपिंग को सबूत बनाया और उसकी पत्नी के लापता होने के चार महीने बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. 37 साल के नरेश भट्ट ने गूगल पर ‘पति या पत्नी की मृत्यु के बाद शादी करने में कितना समय लगता है’ सर्च किया था. इसके अलावा उन्होंने पत्नी के लापता होने के बाद कुछ ऐसी चीजों को भी खरीदा था, जो उसे संदेह के घेरे में डालते हैं.
महिला का शव तलाशने में जुटी पुलिस
