
नाभि में तेल लगाना आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। घर में अक्सर बूढ़ों को आपने नाभि में तेल लगाते देखा होगा। बॉडी की ऑयलिंग शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। खासतौर पर जब आप बेली बटन में तेल लगाते है तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचाती है। दरअसल, नाभि शरीर का बेहद खास हिस्सा होती है। जो कई सारी नसों से कनेक्ट होती हैं। जब आप इसमे अलग-अलग तरीकों के तेल लगाते हैं तो ये बॉडी के उन हिस्सों को हील करने में मदद करती है।
नाभि में तेल लगाने के फायदे
नाभि में रोजाना तेल लगाने के कई सारे फायदे हैं
-रोजाना तेल लगाने से नाभि की गंदगी साफ होती है और किसी भी तरह के जर्म्स नहीं पनपते।
-तेल की मसाज करने से किसी भी तरह के बैक्टीरिया शरीर में नहीं पनपते।
-ये ब्लड को प्यूरीफाई करती है और स्किन के लिए फायदेमंद होती है।
-ब्लॉटिंग और इनडाइजेशन को खत्म करता है। नाभि में तेल लगाने से पेट में रही पाचन की समस्या को खत्म करने में मदद मिलती है।
-पीरियड्स क्रैम्प में राहत मिलती है। रोजाना नाभि में कुछ बूंद तेल की मसाज करने से यूटरस लाइनिंग की नसें रिलैक्स होती है और बॉडी को फ्रेशनेस फील होती है।
-नाभि का कनेक्शन मां के साथ बच्चे से जुड़ा होता है। अगर नाभि में रोजाना तेल लगाया जाए तो इससे इनफर्टिलिटी की समस्या खत्म हो सकती है।
जानें कौन सा तेल नाभि में लगाने से मिलेगा फायदा
कैस्टर ऑयल
नाभि में रोजाना कैस्टर ऑयल की मसाज करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
तिल का तेल
तिल का तेल अगर रोजाना नाभि में लगाया जाए तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और साथ ही ज्वाइंट पेन से राहत मिलती है।
सरसों का तेल
ड्राई और सूखे होंठों से परेशान रहते हैं तो नाभि में रोजाना सरसों के तेल की मालिश करें।
नीम ऑयल
चेहरे पर पिंपल और एक्ने निकल रहे हैं तो रात को सोने से पहले नीम ऑयल को नाभि में लगाएं।
ऑलिव ऑयल
अगर फाइन लाइंस और झुर्रियां स्किन पर उम्र से पहले ही दिखने लगी हैं तो रोजाना ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदों को नाभि में लगा लें। ये स्किन को रिंकल फ्री बनाने में मदद करेगी।
नारियल का तेल
पीरियड्स क्रैम्प और इनफर्टिलिटी को खत्म करने के लिए रोजाना नारियल का तेल नाभि में लगाना फायदेमंद होता है।
बादाम का तेल
बादाम का तेल रोजाना नाभि में लगाने से स्किन ग्लो करना शुरू कर देती है। साथ ही आंखों के आसपास हो रहे डार्क सर्कल और पफीनेस भी दूर होती है।
NEWS SOURCE Credit : livehindustan
