
Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सारे जतन करके थक चुके हैं, फिर भी तोंद लटक ही रहा है. तो टेंशन मत लिजिए इन उपायों को अपनाकर आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं.
बढ़ते वजन से परेशान लोगो के लिए डॉ नेहा बताती हैं कि एक उचित तरह की दिनचर्या से आप खुद को फिट रख सकते हैं. जैसे सुबह की शरुआत आपको नींबू पानी के साथ करनी चाहिए.
सुबह के नाश्ते मे आपको कुछ हल्का खाना चाहिए. डॉ नेहा कहती हैं कि आप नाश्ते मे ओट्स को जरूर शामिल करे. ये हल्का भी होता है और पोष्टिक भी होता है.
खाने के साथ सलाद जरूर लें. इससे आप की भूख जल्दी शांत होगी. सलाद में आप कोई भी फल जैसे सेब, अमरुद, पपीता, अनार जैसे ले सकते हैं. वहीं गाजर, चुकंदर और खीरा जिसमे सबसे ज्यादा पोष्टिक होता है इसे भी जरूर शामिल करें.
डॉ नेहा कहती हैं कि पानी पीना हमेशा सेहत के लिए अच्छा होता है. जब आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. इससे आपकी भूख कंट्रोल मे रहती है और आपके चेहरे मे चमक भी आती है.
सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है रोज़ नियमित रूप से व्यायाम करना. डॉ नेहा कहती हैं अगर आप अपने रोज़ की दिनचर्या मे आधे घंटे का व्यायाम शामिल कर लें, तो आप बहुत जल्दी अपना वजन कम कर लेंगे.
NEWS SOURCE Credit : news18
