Tamannaah Bhatia Pics: तमन्ना भाटिया की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती है जो अपने अभिनय और हुस्न दोनों को लेकर ही सुर्खियों में रहती हैं। इस साल उन्हें कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग में देखा गया। उनका सबसे चर्चित गाना रहा ‘आज की रात’ जिसमें उनकी अदाएं और हुस्न देख हर कोई एक्ट्रेस का दीवाना हो गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों का वायरल रहना भी आम बात है। आइए देखते हैं ‘शमा’ का ग्लैमरस अवतार…
तमन्ना का सिजलिंग लुक वायरल
तमन्ना भाटिया ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज में हुस्न की रानी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। तमन्ना के आउटफिट की बात करें तो इसके लिए एक्ट्रेस ने एनिमल प्रिंट गाउन कैरी किया जिसमें वो एक से बढ़कर एक कमाल पोज दे रही हैं।
मेकअप के लिए उन्होंने ग्लौसी लुक को पिक किया जिसमें बोल्ड आईज और वेवी शॉर्ट हेयर को हाइलाइट रखा। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘चलो इसे एनिमल प्रिंट बनाते हैं’। अभिनेत्री की ये फोटोज पोस्ट होने के साथ ही हर तरफ छा गई हैं।
तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें सिकंदर का का मुकद्दर में देखा जा रहा है। इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया था कैसे पीसीओ से एक शख्स कॉल करके धमकी देता है कि उनके डायमंड एग्जीबिशन में चोरी होने वाली है, रोक सको तो रोक लो..इसके बाद से ही शुरू होता चोर-पुलिस का मजेदार खेल। इस मूवी में जिमी शेरगिल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं जो चोरों की खटिया खड़ी करने की तैयारी में हैं। फिल्म को आप सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं।
विजय वर्मा को डेट कर रहीं एक्ट्रेस
बात करें तमन्ना भाटिया के पर्सनल लाइफ की तो इन दिनों वो टैलेंटेड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं जिसके लिए वो लोग नया घर ढूंढ रहे हैं।
हालांकि अभी शादी को लेकर कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।