Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वियतनामी एक्ट्रेस जैकलीन को भी पसंद आई Pushpa 2, Shah Rukh Khan की फैन हैं ये विदेशी निर्देशक

वियतनामी एक्ट्रेस जैकलीन को भी पसंद आई Pushpa 2, Shah Rukh Khan की फैन हैं ये विदेशी निर्देशक

faridabadnews24By faridabadnews24December 15, 2024No Comments5 Mins Read
Vietnamese actress Jacqueline also liked Pushpa 2, this foreign director is a fan of Shah Rukh Khan
IMAGES SOURCE : GOOGLE
सिनेमा के प्रति लगाव दुनियाभर में है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने देश-विदेश के सिनेमा तक लोगों की पहुंच बढ़ा दी है। हालांकि, कई देश ऐसे भी हैं जहां सिनेमा धीरे-धीरे अपना फलक बड़ा कर रहा है। इनमें वियतनाम भी शामिल है। दिल्ली से आरंभ हुए 12वें जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) का कंट्री फोकस है वियतनाम। उद्घाटन में शामिल हुईं वियतनामी फिल्म ‘ए फ्रेजाइल फ्लावर’ की नायिका व निर्देशिका मै थू येन और निर्माता डा. जैकलीन, जिन्होंने अपनी फिल्म के बारे में खास बातचीत की।

आपने भारत यात्रा पहले भी की है?

मै थू येन : हम पहले भी भारत आ चुके हैं। मैं पहली बार शिलांग में बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म लेकर आई थी। उसके बाद से कई बार भारत आना हुआ है। इन दिनों ‘ए फ्रेजाइल फ्लावर’ का प्रमोशन करने में जुटी हूं। मैंने कई शहरों का दौरा किया है। गोआ में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी) के बाद हम जागरण फिल्म फेस्टिवल आए। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मुझे भारत का खाना, यहां के लोग बहुत पसंद आए।
जैकलीन : मेरे पति भारतीय हैं। उनका परिवार हैदराबाद में रहता है। हम अमेरिका में रहते हैं तो हम परिवार से मिलने साल में दो बार जरूर आते हैं। यह इस साल का हमारा दूसरा दौरा है। पहली बार इफ्फी में गैर वियतनामी दर्शकों ने हमारी फिल्म को गोआ में देखा और सराहा था। अब जागरण फिल्म फेस्टिवल में इसे दिखाया जा रहा है। दिसंबर में इस फिल्म को भारत के कुछ शहरों में सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। भारतीय सिनेमाघरों में पहली बार वियतनामी फिल्म आएगी। उम्मीद है कि भारतीय दर्शकों को यह पसंद आएगी। हम अपनी अगली फिल्म के लिए भारतीय और वियतनामी फिल्ममेकरों के बीच सहयोग भी कर रहे हैं।

‘ए फ्रेजाइल फ्लावर’ क्या कहना चाहती है?

मै थू येन : यह फिल्म विख्यात वियतनामी मूल के अमेरिकी गायकों के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। इसकी शूटिंग अमेरिका में हुई, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन वियतनाम में हुआ। इसे बनाने में हमें करीब एक साल लगा। उसके बाद एक साल इसका अलग-अलग देशों में प्रमोशन करने में भी लगा है। इस फिल्म को दुनियाभर के कई प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में 17 अवॉर्ड मिल चुके हैं। इनमें तीन अवॉर्ड भारत में ही मिले हैं।

जैकलीन : यह फिल्म म्यूजिकल ड्रामा है। प्यार, हंसी-मजाक के साथ मानवीय संवदेनाओं की बात करती यह एक गायिका की कहानी है कि कैसे वह करियर के शिखर पर पहुंची। आखिर में उसके साथ क्या होता है। मैं इसका अंत बताकर दर्शकों का मजा किरकिरा करना नही चाहती हूं। पर हां, कलाकारों में से ज्यादातर पेशेवर गायक हैं। हर कोई इसकी कहानी से जुड़ाव महसूस करेगा। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में 15 गाने अंग्रेजी और फ्रेंच में हैं। इन गानों को वियतनामी और फ्रेंच गायकों ने गाया है। हमें उम्मीद है कि इसके जरिए लोग वियतनामी संगीत और संस्कृति को करीब से जान सकेंगे। इसमें संगीत के परफार्मेंस के कई सीन वृहद स्तर पर फिल्माए गए हैं। 

वियतनाम की सिनेमा संस्कृति के बारे में बताएं?

मै थू येन : वियतनाम में हर साल औसतन 50 फिल्में बनती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में महिला लेखक, निर्माता और निर्देशक की संख्या कम है, लेकिन उस संख्या में अब पहले के मुकाबले वृद्धि हो रही है। वहां कॉमेडी, एक्शन, हॉरर, म्यूजिकल अलग-अलग जॉनर की फिल्में बन रही हैं। मुझे लगता है कि वियतनाम में सिनेमा तेजी से ग्रो कर रहा है। हम चाहते हैं कि वहां ज्यादा से ज्यादा विदेशी फिल्ममेकर आएं। वहां कई खूबसूरत लोकेशन हैं। कई फिल्ममेकर वहां पर शूटिंग के लिए आते भी हैं। 

जैकलीन: जितना मैं जानती हूं कई बालीवुड फिल्ममेकर्स भी वहां शूटिंग के लिए आ रहे हैं। वियतनामी और भारतीय फिल्ममेकर मिलकर फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ भी बना रहे हैं। यह हमारा भारतीय फिल्ममेकर्स के साथ पहला सहयोग है। इसके लिए दोनों देशों की सरकार ने सहयोग किया है। 

बालीवुड से आपका कैसा लगाव है ?

मै थू येन : (लंबी सी मुस्कान के साथ) मुझे याद है कि बचपन में बहुत सारी भारतीय फिल्में टीवी पर देखती थी। अब कई ड्रामा सीरीज वियतनामी टीवी पर आती हैं। वहां फिलहाल बालीवुड फिल्में नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में वियतनाम के थिएटर में हम बालीवुड की फिल्म प्रदर्शित करेंगे। मुझे शाह रुख खान पसंद हैं। 

जैकलीन :अमेरिका में रहने के कारण मुझे लगता है कि लोगों में बॉलीवुड के प्रति आकर्षण है। भारत में कई सारी फिल्म इंडस्ट्री हैं। टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) भी काफी उभर रही है। मैं बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों जगह की फिल्में अपने पति की वजह से सप्ताहांत में देखती हूं। शाह रुख मेरे भी पसंदीदा कलाकार हैं। अभी ‘पुष्पा 2’ आई है। उसक पहला पार्ट देखा था। वह अच्छी लगी थी। 

भारत से किन चीजों की शापिंग की है?

मै थू येन : मुझे साड़ियां बहुत पसंद हैं। मैं जब भी भारत आती हूं तो साड़ियां खरीदकर ले जाती हूं। मैं साड़ी पहनती हूं तो भारतीय महिला की तरह दिखती हूं। 

जैकलीन : मुझे स्थानीय दुकानों में शॉपिंग करना पसंद आता है। मुझे बैंटेक्स ज्वैलरी, यहां के जूते के साथ कुछ ऑथेंटिक चीजें खरीदना पसंद है जो अमेरिका में नहीं मिलतीं! 

NEWS SOURCE Credit : jagran
faridabadnews faridabadnews24 this foreign director is a fan of Shah Rukh Khan Vietnamese actress Jacqueline also liked Pushpa 2
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.