
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : मोदी जी की मन की बात का 117 वां एपिसोड प्रसारित हुआ । नरेंद्र जैन जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा फरीदाबाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का यह एपिसोड सुना नरेंद्र जैन ने बताया कि इस एपीसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कुंभ को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया, मोदी जी ने कहा की यह कुंभ ऐतिहासिक कुंभ होने वाला है ।
हर महीने की के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होता है जिसमें मोदी जी द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां देशवासियों को दी जाती है ।कार्यक्रम में ब्रह्मानंद शर्मा , विनय पांडे , शोभित शर्मा, नवीन माहौर, ऋषभ जैन एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
