
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी. प्रेंस कॉन्फ्रेंस में राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में मतदान एक ही चरण में होंगे. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होंगे. राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858 मतदाता हैं. इनमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं.
