Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 लाख खर्च कर महिला ने मनाया अपने डॉगी का बर्थडे, 300 लोगों को दावत, 40000 का केक, डीजे और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था

5 लाख खर्च कर महिला ने मनाया अपने डॉगी का बर्थडे, 300 लोगों को दावत, 40000 का केक, डीजे और लाइव म्यूजिक की व्यवस्था

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2025No Comments3 Mins Read
A woman spent 5 lakhs to celebrate her dog's birthday, arranged a feast for 300 people, a cake worth 40000, DJ and live music
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोशल मीडिया पर एक महिला डॉग लवर की स्टोरी इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, महिला ने अपने डॉगी के बर्थडे पर 5 लाख रुपए खर्च कर दिए। डॉगी के जन्मदिन पर महिला ने विशेष रूप से आकर्षक कार्ड छपवाया और करीब 300 लोगों निमंत्रण देकर दावत पर बुलाया। साथ ही डीजे और लाइव म्यूजिक का प्रोग्राम भी रखा गया। इतना ही नहीं डॉगी के बर्थडे पर महिला ने 40 हजार रुपए का केक भी मंगवाया था। इसके अलावा डीजे और लाइव म्यूजिक के साथ डॉगी की स्पेशल इंट्री करवाई गई। डॉगी के केक काटने के बाद उसे लोगों में वितरण भी किया गया। बर्थडे पर लोगों ने DJ पर जमकर डांस किया। एक से एक पकवान खाए और डॉगी को उसके जन्मदिन पर खूब बधाई दी।

डॉगी के बर्थडे पर 5 लाख रुपए खर्च कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई इस महिला का नाम सपना सोना है। सपना झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है। 5 जनवरी को उन्होंने अपने छह साल के डॉगी ‘रोज सोना’ का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। कुत्ते के बर्थडे पार्टी पर 5 लाख रुपए खर्च करने की खबर जब सोशल मीडिया पर फैली तब लोगों ने सपना के इस कारनामे को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की। किसी ने इसे पागलपन और फिजूलखर्ची बताया तो किसी ने सपना को एक नेक दिल इंसान बताया। कई लोगों ने तो उन पर यह भी लांछन लगाया कि पति का कमाया हुआ पैसा है। उड़ाने में कौन सी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, कई लोगों ने कहा कि एलिमनी का पैसा मिला होगा। तभी इतना खर्च किया जा रहा है। अगर अपना कमाया हुआ पैसा होता तो इतना खर्च नहीं करती। लोगों के इस तरह की टिप्पणी पर कुछ लोगों ने रिप्लाई करते हुए लिखा- उस महिला का पैसा, उसका कुत्ता और उसकी फीलिंग्स, हम कौन होते हैं उसे जज करने वाले।

हर साल डॉगी के बर्थडे पर करती हैं समाजसेवा

बता दें कि सपना एक समाजसेवी भी हैं। उन्होंने अपने डॉगी के बर्थडे के जश्न के मौके पर जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित अंत्योदय भवन परिसर के पास अंत्योदय बस्ती में करीब डेढ़-दो लाख रुपये की लागत से 20 सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई। साथ ही बस्ती के कम्युनिटी सेंटर में करीब 30 हजार रुपए की लागत से मैट कोटिंग करायी गई। रिपोर्ट्स की माने तो सपना एक सिंगल मदर हैं और रोज सोना नाम की डॉगी उनकी बेटी की तरह है। जब रोज 6 महीने की थी, तब सपना उसे गोद में लेकर रायपुर से जमशेदपुर आई थीं। रोज ना केवल सपना के परिवार का हिस्सा है बल्कि उनके जीवन का भी एक अहम हिस्सा है। सपना हर साल अपने डॉगी के जन्मदिन पर गरीबों को खाना खिलाना, उन्हें कंबल वितरण करना, गरीबों के बेटियों की शादी करवाना जैसे काम करती हैं।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

a cake worth 40000 A woman spent 5 lakhs to celebrate her dog's birthday arranged a feast for 300 people DJ and live music faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.