Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे की जा रही निगरानी, हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर बनाए गए 1979 हॉट स्पॉट

24 घंटे की जा रही निगरानी, हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर बनाए गए 1979 हॉट स्पॉट

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2025No Comments2 Mins Read
24 hour monitoring is being done, 1979 hot spots were created for women safety in Haryana
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़: हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 443 रूट चिन्हित किए हैं। प्रदेश के ये रूट महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इन रूटों पर 1979 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए इन रूटों पर 1381 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इन संवेदनशील स्थानों और रूटों पर पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है, ताकि बदमाशों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोका जा सके। इस साल महिलाओं के खिलाफ रेप के मामले जो वर्ष 2023 में 1772 थे, वे वर्ष 2024 में घटकर 1431 रह गए हैं।

महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल देते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा शुरू की गई है। अकेले सफर करने वाली महिलाएं 112 पर सिर्फ एक कॉल करके इसका लाभ उठा सकती हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए महिला को केवल 112 पर फोन करके अपनी यात्रा का समय व स्थान बताना होता है। हरियाणा पुलिस की इस सुविधा का अब तक 114 महिलाओं द्वारा लाभ उठाया गया है। हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करने उपरांत जब तक महिला अपने गंतव्य तक सुरक्षित नहीं पहुंच जाती तब तक उसकी यात्रा को हरियाणा पुलिस की टीम द्वारा मॉनिटर किया जाता है।

पुलिस ने महिला अपराध को रोकने के लिए एक और बड़ी पहल की है। पुलिस ने 112 नंबर की हेल्पलाइन के टाइम में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा पुलिस की हेल्पलाइन 112 पर प्राप्त शिकायत के बाद अब लगभग 6 मिनट 41 सेकेंड में पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, जो वर्ष 2021 में शुरूआत के समय 16 मिनट 14 सेकेंड थी। सार्वजनिक परिवहन जैसे ऑटो आदि का डेटाबेस तैयार करते हुए वाहन के अंदर तथा बाहर यूनिक नंबर चस्पा किए गए हैं। इस यूनिक नंबर के माध्यम से हरियाणा पुलिस के पास वाहन चालक का पूरा विवरण जैसे-नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का डेटा उपलब्ध रहता है। अब तक हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में ऐसे 83 प्रतिशत वाहनों का डेटाबेस तैयार किया जा चुका है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

1979 hot spots were created for women safety in Haryana 24 hour monitoring is being done faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.