
स्वरा के साथ फिर से काम करेंगी कंगना
हाल ही में इमरजेंसी को प्रमोशन को मद्देनजर रखते हुए कंगना रनौत ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर को लेकर भी खुलकर बात की, अभिनेत्री ने कहा है-
ऐसा नहीं है कि मैं और स्वरा फिर से एक साथ काम नहीं कर सकते। पहले भी उनकी सोच हमेशा समाजवाद और साम्यवाद की रहती थी, जिसको लेकर वह सेट पर अक्सर बातें भी करती थीं।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मैंने कभी भी किसी सेलेब्स के इंटरव्यू को देखने के बाद अपनी सोच को नहीं बनाया है। उनकी सोच और विचार मुझसे अलग हो सकते हैं।
इस तरह के कंगना ने स्वरा संग दोबारा काम करने को लेकर अपनी राय रखी है। मालूम हो कि ये दोनों एक्ट्रेसेज सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु में एक साथ नजर आ चुकी हैं। स्वरा के अलावा इस पॉडकास्ट पर कंगना ने इशारों ही इशारों में सोनू सूद संग दुश्मनी पर अपनी बात रखी थी।
क्यों स्वरा और कंगना में हुआ था विवाद
दरअसल कंगना रनौत और स्वरा भास्कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2020 में एक्स (ट्विटर) पर इन दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। कंगना ने स्वरा को बी ग्रेड एक्ट्रेस का टैग भी दे दिया था। जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ और आपस में कढ़वाहट आ गई।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कंगना रनौत के इस बयान के बाद स्वरा भास्कर की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। क्या वह भी गिले-शिकवे भुलाकर कंगना के साथ दोबारा से काम करना चाहती हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
NEWS SOURCE Credit : jagran

