Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad Police: सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति जानकारी देकर किया जागरुक

Faridabad Police: सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति जानकारी देकर किया जागरुक

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2025No Comments3 Mins Read
Faridabad Police: Awareness created by providing information on road safety, cyber security and de-addiction
Faridabad Police: Awareness created by providing information on road safety, cyber security and de-addiction

Faridabad Police:  सामुदायिक पुलिससिंग टीम द्वारा शहर को सड़क दुर्घटना मुक्त, नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में, आज माननीय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम “सड़क सुरक्षा माह” के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और आत्म-जिम्मेदारी (Self-Responsibility) के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य बिंदु:
1️⃣ सड़क सुरक्षा:
* सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा दी गई।
* छात्रों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना अवैध है।
* बाइक सवारों को हेलमेट और कार में यात्रा करने वालों को सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता समझाई गई।

2️⃣ साइबर सुरक्षा:
* इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में स.उप.नि. सुरेंद्र सिंह ने छात्रों को जागरूक किया।
* ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं से बचाव के उपाय बताए गए।

3️⃣ नशा मुक्ति अभियान:
* ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को इससे बचाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के बारे में बताया।
* छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

छात्रों ने लिया संकल्प:
कार्यक्रम के अंत में, सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को अपनाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि:
✅ वे 18 साल से कम उम्र में वाहन नहीं चलाएंगे।
✅ मोटरसाइकिल पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनेंगे।
✅ अपने नैतिक दायित्वों का पालन करते हुए फरीदाबाद पुलिस की मुहिम में सक्रिय सहयोग देंगे।

इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस की सड़क सुरक्षा सेल से निरीक्षक राजेश कुमार, सामुदायिक पुलिसिंग टीम से स.उप.नि. सुरेंद्र सिंह, ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया संचालक सिपाही लक्ष्मण, सिपाही दिनेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम स्कूल की प्रधानाचार्या के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

फरीदाबाद पुलिस की अपील:
फरीदाबाद पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील करती है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और समाज को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

cyber security and de-addiction Faridabad Police: Awareness created by providing information on road safety faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.