
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : कुलदीप साहनी जी को वार्ड नंबर 36 से निकाय चुनाव में निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होने अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिला संयोजक नरेंद्र जैन ने नन्दा जैन, रमेश चंद्र जैन एवं विकास जैन के साथ शाल पहनाकर एवं बुके देकर बधाई दी । नरेंद्र जैन ने बताया कि अब तक जितने भी पार्षद के चुनाव फरीदाबाद में हुए उनमें कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है । यह सिर्फ शीर्ष नेतृत्व की वजह से ही संभव हो पाया है कि हमारा भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। विकास जैन ने बताया कि कुलदीप साहनी बहुत ही सरल स्वभाव है एवं समाजसेवी व्यक्ति है उन्होंने करोना काल में काफी सेवा के कार्य किये। रमेश चंद्र जैन ने कहां की कुलदीप साहनी जी का सेक्टर 16 जैन मंदिर से विशेष लगाव है और वह समय समय पर यहां के कार्यक्रमों में आते रहते हैं ।
