Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Late Night Dinner Side Effects: रात में देर से खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान, इतने बजे तक खत्म कर लें डिनर

Late Night Dinner Side Effects: रात में देर से खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान, इतने बजे तक खत्म कर लें डिनर

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2025No Comments3 Mins Read
Late Night Dinner Side Effects: These 5 big disadvantages can happen to those who eat late at night, finish your dinner by this time
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Late Night Dinner Side Effects: गांव और छोटे शहरों में आज भी लोग सूर्यास्त के समय ही खाना खा लेते हैं। लेकिन महानगरों में रहने वाले लोग रात में 9-10 बजे खाना खाते हैं। कुछ लोग तो इससे भी लेट डिनर करते हैं और खाकर सीधे सो जाते हैं। आपकी ये आदत खराब लाइफस्टाइल में शामिल होती है। देर से डिनर करने की आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर में कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो सकती हैं। जानिए लेट नाइट डिनर करने के नुकसान क्या है और रात में कितने बजे तक खाना खा लेना चाहिए?

इसे भी पढ़ें-समस्या नहीं अब समाधान होगा वार्ड नंबर 9 का पूरा विकास होगा : श्रीमती चारू हंस एडवोकेट

रात में देर से खाना खाने के नुकसान

पाचन तंत्र पर असर- जब आप देर रात खाना खाते हैं तो पाचन तंत्र पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है। रात में पाचन तंत्र स्लो हो जाता है जिसकी वजह से खाना नहीं पचता और गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार तो देर रात खाना खाने से नींद भी नहीं आती है।

वजन बढ़ाए- रात में देर से खाना खाने का एक बड़ा नुकसान है कि इससे वजन बढ़ने लगता है। लेट नाइट खाया हुआ खाना पचता नहीं है और फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाता है। जिससे मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर से अगर आप खाते ही सो जाते हैं तो वजन तेजी से बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म स्लो- जो लोग देर रात खाना खाते हैं उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में खाने से जरूरी पोषक तत्व नहीं बन पाते और शरीर में मोटापा बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से कैलोरी बर्न की प्रक्रिया भी स्लो हो जाती है।

शुगल लेवल हाई- डायबिटीज के रोगियों को देर से खाना नहीं खाना चाहिए। रात में लेट खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे शुगर के मरीज को मुश्किलें हो सकती हैं।

नींद की समस्या- जो लोग रात में देर से खाना खाते ही सो जाते हैं उनकी नींद में भी खलल पड़ सकती है। पेट भारी होने के वजह से कई बार नींद नहीं आती और बेचैनी सी महसूस होने लगती है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा- देर से खाना खाने के ये सारे कारण मिलकर दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं। इसलिए हार्ट हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भी आपको समय से खाना खा लेना चाहिए।

कितने बजे तक कर लेना चाहए डिनर?

रात का खाना आपको 7 बजे तक कर लेना चाहिए। आपके खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का गैप जरूर होना चाहिए। अगर आपकी लेट नाइट शिफ्ट है या रात में देर तक जगने का काम है तो भी आपको 8 बजे तक किसी भी हाल में खाना खत्म कर लेना चाहिए। इसके बाज आप पानी पी सकते हैं। इससे खाना पचाना आसान होगा।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 finish your dinner by this time Late Night Dinner Side Effects Late Night Dinner Side Effects: These 5 big disadvantages can happen to those who eat late at night
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.