Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मतगणना केंद्र में किसी भी एजेंट का मोबाइल, घड़ी, बेल्ट व पैन नहीं होगा अलाउड : डीसी

मतगणना केंद्र में किसी भी एजेंट का मोबाइल, घड़ी, बेल्ट व पैन नहीं होगा अलाउड : डीसी

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2025No Comments3 Mins Read
Mobile, watch, belt and pen of any agent will not be allowed in the counting center: DC
Mobile, watch, belt and pen of any agent will not be allowed in the counting center: DC

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : जिला फरीदाबाद में बुधवार, 12 मार्च को नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने दी। डीसी ने नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त आरओ व एआरओ सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक जानकारी साझा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बैठक के दौरान मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद से बचना था, साथ ही यह सुनिश्चित करना था कि सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मिले और चुनाव परिणामों में किसी भी प्रकार का हेरफेर न हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती के लिए जिला में विभिन्न 7 स्थानों पर 09 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले मेयर और उसके बाद निगम वार्ड पार्षद के लिए मतगणना की जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर बूथ की संख्या अनुसार टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना में हर राउंड के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मेयर और वार्ड पार्षद की मतगणना पूरी होने के उपरान्त विजयी रहे प्रत्याशियों को मेयर और वार्ड पार्षद के जीत सर्टिफिकेट जिला परिषद के सीईओ एवं आरओ सतबीर मान द्वारा लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 108 में दिए जाएंगे।

Faridabad News: साई धाम में सर्विकल कैंसर वैक्सीनेशन कैंप लगाई गई

निर्धारित नियमों की करनी होगी पालना : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने सभी पार्टियों के एंजेट को निर्देश दिए कि वे मतगणना के दिन मतगणना केंद्रों के अन्दर मोबाइल, घड़ी, बैल्ट व पैन लेकर प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने काउंटिंग टीम को निर्देश दिए कि वे मतगणना के कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्ष तरीके से करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला परिषद एवं नगर निगम चुनाव के आरओ सतबीर मान, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, संयुत आयुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, अतिरिक्त सीईओ एफएमडीए गौरी मिड्ढा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

belt and pen of any agent will not be allowed in the counting center: DC faridabadnews faridabadnews24 Mobile watch
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.