Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बेटे सहित परिवार ने छोड़ दिया था साथ, आर्थिक तंगी का भी कर रही थी सामना, दिग्गज फिल्म एक्ट्रेस का 76 की उम्र में निधन

बेटे सहित परिवार ने छोड़ दिया था साथ, आर्थिक तंगी का भी कर रही थी सामना, दिग्गज फिल्म एक्ट्रेस का 76 की उम्र में निधन

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2025No Comments2 Mins Read
Her family, including her son, had abandoned her, she was also facing financial crisis, veteran film actress dies at the age of 76
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई. तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु घोष अब इस दुनिया में नही रहीं। उनका 16 मार्च को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। इस दुखद बात की जानकारी देते हुए उनके परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज किया जाएगा। जानकारी में सामने आया है कि बिंदु घोष अपने अंतिम दिनों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके बेटे सहित परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था और वह अकेले ही अपने संघर्षों का सामना कर रही थीं।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस शकीला ने बताया था कि उन्होंने बिंदु घोष से मुलाकात की थी। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य और आर्थिकसंकट के बारे में उन्होंने चर्चा की थी। उनकी सेहत के बारे में चिंतित शकीला ने लोगों से सुझाव मांगे थे कि कौन उनकी मदद कर सकता है, जिसके चलते कई लोगों ने एक्टर बाला से सिफारिश की और इसके बाद एक्टर शकीला के साथ बिंदु घोष के घर गए थे। इतना ही नहीं बाला ने उन्हें 80,000 रुपये की आर्थिक मदद की थी और उनके मेडिकल खर्चों के लिए निरंतर सहायता का आश्वासन दिया था। बाला के अलावा एक्टर रिचर्ड और रामलिंगम भी उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए थे।

बता दें, बिंदु घोष एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर थीं, जिन्होंने तमिल और दक्षिण भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ‘कोझी कूवुथु’ (1982) से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इससे पहले वे कमल हासन के साथ ‘कलाथुर कन्नम्मा’ में एक बैकब्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुकी थीं। इसके अलावा वह रजनीकांत, कमल हासन, शिवाजी गणेशन, विजयकांत और कार्तिक जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुकी थी। ‘उरुवंगल मरालम’, ‘कोम्बरी मुक्कन’, ‘सोराकोट्टई सिंगाकुट्टी’, ‘ओसाई’, ‘दहेज कल्याणम’, ‘थूंगाथे थंबी थूंगाथे’, ‘नीधियिन निझल’ और ‘नवग्रह नयागी’ जैसी फिल्में उनके करियर की फेमस फिल्में थे।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 had abandoned her Her family including her son she was also facing financial crisis veteran film actress dies at the age of 76
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.