
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब जोमैटो का नाम बदलने जा रहा है और कंपनी का नया नाम “इटरनल लिमिटेड” होगा। यह निर्णय मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने मंजूरी दी है और 20 मार्च 2025 से जोमैटो का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड कर दिया गया है। इसका मतलब अब जोमैटो पर ऑर्डर करने पर आपको खाना नहीं मिलेगा।
CEO ने दी जानकारी
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि कंपनी को नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि 20 मार्च 2025 से कंपनी का नाम आधिकारिक रूप से “इटरनल लिमिटेड” हो जाएगा।
कंपनी का नाम बदलने का इतिहास
यह जोमैटो का नाम बदलने का दूसरा मौका है। इससे पहले कंपनी का नाम 2008 में “फूडीबे” था जिसे 2010 में बदलकर “जोमैटो” कर दिया गया था। अब एक बार फिर कंपनी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। इस बार कंपनी ने अपने शेयरधारकों से इटरनल लिमिटेड नाम रखने की अनुमति ली थी जो अब मंजूर हो गया है।
नाम बदलने का कारण
जोमैटो ने यह फैसला अपनी सहयोगी कंपनी ब्लिंकिट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि जब ब्लिंकिट को नए रूप में शुरू किया गया था तो कंपनी ने सोचा था कि जब उसकी कोई दूसरी बड़ी कंपनी बनेगी तो उसका नाम बदला जाएगा। अब उनका मानना है कि ब्लिंकिट उसी दिशा में आगे बढ़ेगा जिससे नाम बदलने का यह कदम उठाना जरूरी हो गया। वहीं गोयल ने यह भी कहा था कि जैसे ही नाम बदलेगा कंपनी की वेबसाइट भी zomato.com से बदलकर eternal.com हो जाएगी और स्टॉक टिकर में भी बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव जोमैटो के लिए एक नया अध्याय है और इसके बाद कंपनी अपने नए ब्रांड के साथ काम करेगी।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari
