Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana Government: CM नायब सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बजट घोषणाओं को 6 महीने में पूरा करेगी हरियाणा सरकार

Haryana Government: CM नायब सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बजट घोषणाओं को 6 महीने में पूरा करेगी हरियाणा सरकार

faridabadnews24By faridabadnews24March 23, 2025No Comments3 Mins Read
Haryana Government: CM Naib Saini gave instructions to the officials, Haryana government will complete the budget announcements in 6 months
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Haryana Government: बजट घोषणाओं को प्रदेश सरकार छह महीने के अंदर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने अधिकारियों से कहा कि योजना बनाकर तय समय सीमा में तेज गति से कार्य करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को धरातल पर लेकर जाना है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों की विभागानुसार रूपरेखा को लेकर प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में कहा कि छह महीनों में सभी जिला नागरिक अस्पतालों में सभी सुविधाएं पूरी होनी चाहिए।

Shaheed Diwas: जानें क्या है शहीद दिवस की अहमियत, जब राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह ने देश के लिए दी शहादत

अस्पतालों के लिए सीएम ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज करवाने के लिए व्यक्ति को दूसरे अस्पताल में न जाना पड़े। इसके लिए हमें नागरिक अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरण, टेस्ट व अन्य सुविधाएं समय पर प्रदान करनी होंगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक सेल बनाने के भी निर्देश दिए देते हुए कहा कि अगर किसी अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में कोई उपकरण खराब हो जाता है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए। इसके लिए संबंधित इंचार्ज की जिम्मेवारी तय की जाए। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को तीव्र गति से आगे बढ़ाना है।

 

अधिकारियों को हर महीने किसी सरकारी विद्यालय में जाना अनिवार्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम व द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को प्रति माह किसी न किसी सरकारी विद्यालय में जाना अनिवार्य है। अपनी रूचि के विषय तथा अपने विभाग के प्रकल्पों पर विद्यार्थियों से चर्चा करने के साथ-साथ वहां की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को जानें। इसके अलावा अधिकारी उसी जिले के किसी भी अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में से किसी एक का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को जांचें। इसके लिए एक पोर्टल भी बनाया जाएगा। राजस्व संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों की 15 दिन में एक बैठक मुख्य सचिव और एक माह में मुख्यमंत्री द्वारा ली जाएगी। इसमें राजस्व प्रवाह और संवर्धन रणनीतियों पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सरकारी विभागों की प्रदेश में जहां पर भी जमीन है, उसे चिन्हित कर रिपोर्ट विभाग अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत की जाए।

मेरठ हत्याकांड: ‘2-3 हफ्ते पहले हुई थी मौत, गले पर थे फंदे के निशान’, सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

 

मुख्यमंत्री ने सारथी चैटबॉट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक कृत्रिम मेधा संचालित चैटबॉट ‘सारथी’ का भी शुभारंभ किया। यह अत्याधुनिक चैटबॉट वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध 17 हजार 820 से अधिक आधिकारिक दस्तावेजों के विशाल संग्रह का उपयोग करता है। चैटबॉट के ज्ञान भंडार में निर्देश, एजेंडा, परिपत्र, अधिनियम, नीतियां, अधिसूचनाएं और आदेश इत्यादि प्रमुख दस्तावेज शामिल हैं। यह चैटबॉट हारट्रोन (हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा विकसित किया गया है। यह चैटबॉट विशेष रूप से वेबसाइट के आधिकारिक दस्तावेजों में निहित जानकारी पर आधारित है। केवल इन सत्यापित स्रोतों के आधार पर उत्तर प्रदान करके, यह उच्च स्तर की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है। साथ ही चैटबॉट संबंधित दस्तावेजो के प्रत्यक्ष लिंक भी प्रदान करता है जिन्हें वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में शामिल किया गया है। उपयोगकर्ता स्वयं स्रोत दस्तावेजों की समीक्षा कर सकते हैं।

NEWS SOURCE Credit : jagran
faridabadnews faridabadnews24 Haryana government will complete the budget announcements in 6 months Haryana Government: CM Naib Saini gave instructions to the officials
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.