Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें अधिकारी : एडीसी साहिल गुप्ता

स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें अधिकारी : एडीसी साहिल गुप्ता

faridabadnews24By faridabadnews24March 25, 2025No Comments3 Mins Read
Officers should never be negligent in the implementation of health services: ADC Sahil Gupta
Officers should never be negligent in the implementation of health services: ADC Sahil Gupta

फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की शासी निकाय समिति समीक्षा बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला स्तर पर संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसमें एनएचएम व संबंधित खर्च, एनीमिया मुक्त हरियाणा की जिला स्तरीय प्रगति, मातृत्व मृत्यु, स्पेशल इम्यूनाइजेशन के अलावा एनसीडी से संबंधित कार्यक्रमों की मौजूदा स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश एडीसी ने दिए।

पुरानी करेंसी रखने का डर दिखाकर ठगी करने के मामले मे साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एडीसी साहिल गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी जयंत आहूजा सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण संबंधी जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने एनएचएम के द्वारा किए जा रहे खर्चो की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खर्चों की समीक्षा और निगरानी प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए कदम उठाएं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान लेकर को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और अधिकारियों द्वारा अभियान की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और आगामी योजनाओं पर चर्चा की, ताकि एनीमिया मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। एडीसी ने कहा कि किसी भी स्थिति में एनीमिया पीड़ितों की फॉलोअप रिपोर्ट सुनिश्ति की जाए। जिला में 17 मार्च से 22 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष टीकाकरण सप्ताह कार्यक्रम की भी इस दौरान समीक्षा की गई। इसमें टीकाकरण बढ़ाने के लिए यथासंभव रणनीतियों पर चर्चा की गई।

एलजी ने 28 IPS अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलाये जा रहे तीव्र गैर-संक्रामक रोग (NCD) स्क्रीनिंग अभियान की प्रगति, चुनौतियां और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान की सफलता के लिए समर्पण और सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गैर संचारी रोग(एनसीडी) की बढ़ती दर को देखते हुए इस अभियान की सफलता राज्य के स्वास्थ्य परिदृश्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

टीबी उन्मूलन प्रोग्राम के लिए गांवों पर फोकस करने के निर्देश
एडीसी ने ग्राम पंचायतों में टीबी नियंत्रण व उन्मूलन के लिए सरपंच स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन राष्ट्रीय स्तर की मुहिम है। इसमें जिले की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। ऐसे में टीबी मुक्त पंचायत के प्रयास तेज किए जाएं। साथ ही साथ लो परफोर्मिंग एरिया चिन्हित कर वहां अतिरिक्त मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत की शपथ भी ली।

आज ही के दिन देश में लगा था कोरोना लॉकडाउन, जब थम गया था पूरा भारत…

faridabadnews faridabadnews24 Officers should never be negligent in the implementation of health services: ADC Sahil Gupta
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.