Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले गिरफ्तार, कॉल गर्ल के नाम पर लाखों की साइबर ठगी

फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले गिरफ्तार, कॉल गर्ल के नाम पर लाखों की साइबर ठगी

faridabadnews24By faridabadnews24March 26, 2025No Comments2 Mins Read
Those running fake escort service arrested, cyber fraud of lakhs in the name of call girl
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कॉल गर्ल सप्लाई करने के नाम पर झांसा देकर देश भर के लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। साइबर पुलिस की एसआईटी ने बिहार के नवादा जिले से फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कॉल गर्ल के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठ कर लाखों का ऑनलाइन फ्रॉड किया। शातिर सस्ती दर पर इंस्टेंट लोन का झांसा देकर भी ठगी कर रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार और मुरारी कुमार शामिल हैं। दोनों को नवादा जिले के हिसुआ स्थित शांति नगर से सोमवार को पकड़ा गया। इनके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा कई अन्य सबूत भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी में एसआईटी की लीडर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा टॉपर: यूट्यूब से पढ़ाई कर बनाई टॉप 5 में जगह, किसान की बेटी ने किया कमाल

प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले थे नंबर

साइबर डीएसपी के मुताबिक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले साइबर अपराधियों के नंबरों की ट्रैकिंग के आधार पर छापेमारी यह की गई। दोनों आरोपियों को ऑन द स्पॉट गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बरामद मोबाइल से मिले नंबरों में से चार नंबरों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायतें दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल से एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़े कई सबूत मिले। ये शातिर कॉल गर्ल्स की सप्लाई करने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे थे। रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर लोगों से रुपये लिये जा रहे थे।

एलजी ने 28 IPS अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

सस्ता लोन दिलाने के नाम पर ठगी

साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। धनी फाइनेंस व अन्य ऑनलाइन फाइनेंस कंपनियों से सस्ते दर पर कुछ ही मिनटों में लोन दिलाने का झांसा दिया जा रहा था। इसके नाम पर प्रोसेसिंग फी एवं रजिस्ट्रेशन फी तथा जीएसटी आदि के नाम पर लाखों की ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। साइबर पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

cyber fraud of lakhs in the name of call girl faridabadnews faridabadnews24 Those running fake escort service arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.